एक्टर राजेश शर्मा को लेकर महीने की शुरुआत में ही खबर आई थी कि हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में शूटिंग के दौरान उन्हें किसी कीड़े ने काट लिया है, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और एक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. राजेश शर्मा साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘फौजी’ की शूटिंग कर रहे थे.
राजेश शर्मा को लेकर उनके फैमिली फ्रेंड सुदीप चटर्जी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि शूटिंग के दौरान राजेश शर्मा को एक कीड़े ने काट लिया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और वो कोलकता चले गए थे. वहां उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. एक्टर का इलाज ढाकुरिया के मणिपाल अस्पताल चल रहा था.
यह भी पढ़ें: दुल्हन बनीं Jennifer Winget? रॉयल ब्राइडल लुक ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
राजेश शर्मा को मिली अस्पताल से मिली छूट्टी
वहीं एक्टर राजेश शर्मा की तबीयत काफी सीरियस बताई जा रही थी. लेकिन अब एक्टर की हेल्थ पर अपडेट आया है, जिसे सुनकर उनके चाहने वाले काफी खुश हो रहे हैं. खबरों के अनुसार राजेश शर्मा को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. वे फिलहाल मुंबई में अपने घर पर मौजूद हैं. आपको बता दें कि FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज) के प्रेसिडेंट BN तिवारी ने Bollywood Hungama से बात करते हुए बताया कि एक्टर राजेश शर्मा को हाल ही में हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है. इतना ही नहीं एक्टर अपने एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के विदेश भी जाने वाले हैं.
यह भी पढ़ें: 200 गुना कमाई करने वाली ये फिल्म OTT कर रही ट्रेंड, 9 महीने पहले हुई थी रिलीज
अक्षय कुमार ने भी जताई थी चिंता
हालांकि, ‘फौजी’ के मेकर्स ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया था. ‘गुल्टे’ की एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ‘फौजी’ की टीम में कहा थी कि उन्हें इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. मेकर्स ने साफ किया था कि एक्टर राजेश शर्मा ने फिल्म की शूटिंग का पूरा काम एक हफ्ते पहले ही कर लिया था. इतना ही नहीं वो घर भी वापस लौट गए थे. वहीं बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने भी राजेश शर्मा की सेहत को लेकर चिंता व्यक्त किया था. अक्षय कुमार ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि जल्द स्वस्थ हो जाओ और हंसाना बाकी है.
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
18 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
20 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
21 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
22 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines