हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Prakash Raj के बयान पर मचा बवाल, भगवान श्री राम-लक्ष्मण पर टिप्पणी को लेकर शिकायत हुई दर्ज

साउथ सुपरस्टार प्रकाश राज के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें कहा गया है कि एक्टर ने अपने बयानों से धार्मिक भावनाएं को आहत पहुंचाई है. प्रकाश राज का यह बयान सार्वजनिक शांति के खिलाफ है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन
Prakash Raj के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत

साउथ सिनेमा लेकर बॉलीवुड तक पहचान बनाने वाले एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ तिरुपति के एक कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई गई है. यह मामला कथित तौर पर  हिंदू देवी-देवताओं और रामायण पर की गई टिप्पणी से जुड़ा हुआ है. दरअसल, शिकायतकर्ता ने प्रकाश राज पर आरोप लगाया है कि उन्होंने सार्वजनिक मंचों पर ऐसी टिप्पणी की है, जिससे धार्मिक आस्था और भावनाएं आहत हुई है.

यह भी पढ़ें: मर्डर, मिस्ट्री और खतरनाक ट्विस्ट से भरपूर है ये 2 घंटे 15 मिनट की फिल्म, आखिरी सीन तक नहीं सुलझेगा रहस्य

प्रकाश राज के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत

दरअसल यह शिकायत भाजपा नेता जी. भानुप्रकाश रेड्डी ने दर्ज कराई है, जो और तिरुमला तिरुपति देवस्थानम ट्रस्ट बोर्ड के सदस्य भी है. यह शिकायत 15 जून को तिरुपति की एडिशनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास कोर्ट में दर्ज कराया है. शिकायत में जी. भानुप्रकाश रेड्डी ने साफ किया है कि प्रकाश राज ने केरल लिटरेचर फेस्टिवल सहित कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में विवादित और भड़काऊ टिप्पणी दी है. इस शिकायत में दावा किया गया है कि एक्टर ने कथित रूप से भगवान राम और लक्ष्मण को लेकर भड़काऊ टिप्पणी की है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput Case पर बनेगी फिल्म, ‘Sorry Babu’ का फर्स्ट लुक हुआ आउट

प्रकाश राज ने भगवान राम और लक्ष्मण को लेकर क्या कहा?

दरअसल, आरोप है कि एक्टर ने भगवान राम और लक्ष्मण को लेकर कहा है कि वो उत्तर भारत से दक्षिण भारत आक्रमण करने आए थे, जिसे उन्होंने लंका से जोड़ दिया है. इतना ही नहीं भानुप्रकाश रेड्डी ने शिकायत में साफ किया है कि प्रकाश राज का 17 अप्रैल का विवादित बयान वाला वीडियो सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है. जिसमें एक्टर भगवान राम और लक्ष्मण और रामायण के बारे में अपमानजनक, और गलत रूप से पेश किया है. प्रकाश राज का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे लेकर हिंदू समुदाय में नाराजगी और आक्रोश बना हुआ है. इतना ही नहीं शिकायतकर्ता भानुप्रकाश रेड्डी ने कहां की प्रकाश राज इस तरह का विवादित ब्यान जानबूझकर ऐसा बयान दिया है, ताकि ‘आर्यन-द्रविड़’ जैसी बहसों को ज्यादा बढ़ाया जा सके. इस तरह की बाते भारतीय सांस्कृतिक एकता और धार्मिक भावनाओं के लिए काफी हानिकारक है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola