हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'सिक्योरिटी गार्ड' की नौकरी से लेकर Baahubali का खूंखार विलेन बनने तक, संघर्ष की मिसाल है इस एक्टर की कहानी

Actor Nassar Struggle Story: साउथ सिनेमा से निकले इस खूंखार विलेन ने बॉलीवुड में भी काफी नाम कमाया. यही एक्टर अपने स्ट्रगल के दिनों में सिक्योरिटी गार्ड और वेटर का काम करते थे. लेकिन मेहनत और लगन ने एक्टर को राजा बना दिया. उनके जन्मदिन के खास मौके पर उनकी उपलब्धियों पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन
Actor Nassar struggle story

Actor Nassar Best Movies: साउथ सिनेमा से कई एक्टर्स आज ग्लोबल स्टार्स बन चुके हैं. ऐसा ही एक एक्टर है, जो टॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक अपने खूंखार विलेन रोल्स के लिए प्रसिद्ध है. फिल्म बाहुबली से लेकर अक्षय कुमार की राउडी राठौर तक में निभाए गए उनके निगेटिव रोल्स को कोई नहीं भूलता. लेकिन हमेशा से ही इनका जीवन इतना सफल नहीं था. अपने मुश्किलों से भरे दिनों में वे कभी सिक्योरिटी गार्ड का भी काम किया करते थे. यह शानदार एक्टर और कोई नहीं बल्कि Nassar हैं.

यह भी पढ़ें: कभी गले लगाया, तो कभी अपने हाथों से खिलाया खाना, Vijay-Rashmika ने कुछ इस तरह जीता अपने फैंस का दिल

कौन हैं Nassar?

नासर, जिन्हें लोग ‘बहुबली’ फिल्म में भल्लालदेव के पिता बिज्जलदेव के रूप में जानते हैं, साउथ सिनेमा के बड़े नाम हैं. उनका जन्म 5 मार्च 1958 को तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले में एक साधारण परिवार में हुआ था. उनका पूरा नाम मुहम्मद हनीफ है. आज वे मशहूर एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं, लेकिन उनकी जिंदगी आसान नहीं रही. उन्होंने अपने शुरुआती दिनों में बहुत संघर्ष किया और मेहनत से ऊंचाइयों को छुआ.

विज्ञापन

छोटे छोटे कामों से पाया बड़ा मुकाम

नासर की पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्हें फिल्मों में काम मिलने में बहुत मुश्किल हुई. लोग उनकी शक्ल पर ताने मारते थे. कोई कहता था कि नाक तोते जैसी है, कोई चौड़े माथे पर हंसता था. ऐसे में उन्हें पैसे कमाने के लिए अलग-अलग काम करने पड़े. उन्होंने होटल में वेटर का काम किया. इसके अलावा सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी भी की. ये दिन उनके लिए बहुत मुश्किल थे. वे सोचते थे कि क्या कभी फिल्मों में काम मिलेगा? लेकिन हिम्मत नहीं हारी. वे लगातार कोशिश करते रहे.

यह भी पढ़ें: Box Office Collection: मंगलवार को तेज दहाड़ी The Kerala Story 2, 5वें दिन कमाई में

विज्ञापन

फिल्मों में एंट्री और सफलता की शुरुआत

नासर को सबसे पहले 1985 में फिल्मों में मौका मिला. उन्होंने के. बालचंदर की तमिल फिल्म ‘कल्याण अगाथिगल’ में छोटा रोल किया. फिर उन्होंने विलेन के किरदार निभाने शुरू किए. इससे उनके करियर को चार चांद लग गए. 1987 में मणिरत्नम की फिल्म ‘नायगन’ में पुलिस अफसर का रोल करके वे चर्चा में आए. फिर कमाल हसन के साथ काम करके उनकी पहचान बनी. धीरे-धीरे वे तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी फिल्मों में काम करने लगे. बता दें कि उन्होंने 500 से ज्यादा फिल्में कीं. कभी पुलिस वाले बने, कभी पिता, कभी कॉमेडी रोल किए, लेकिन विलेन के किरदार में वे सबसे ज्यादा याद किए जाते हैं.

यह भी पढ़ें: दुबई में है Sanjay Dutt की बीवी-बच्चे, अब कैसे हैं हालात? मान्यता ने बताया हाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola