सिनेमा लवर्स के लिए अक्टूबर का महीना काफी खास होने वाला है. क्योंकि अक्टूबर में कई बड़ी फिल्में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. इसी लिस्ट में जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की मच अवेटेड फिल्म काली खेती का भी नाम शामिल है. यह एक हॉरर थ्रिलर मूवी है, जिसमें आपको सुपरनैचुरल कहानी देखने को मिलने वाली है. अगर आपको हॉरर मूवी देखना पसंद है, तो जैकी श्रॉफ की यह मूवी आपको काफी पसंद आ सकती है.
आज यानी 29 सितंबर 2026 को जैकी श्रॉफ की फिल्म ‘काली खेती’ का ऐलान किया गया है. इसके साथ ही मूवी का पहला मोशन पोस्टर भी जारी कर दिया गया है, जो काफी वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें: कीर्ति सुरेश-राधिका आप्टे की सीरीज ‘अक्का’ की OTT रिलीज डेट आई सामने, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम?
‘काली खेती’ का पोस्टर हुआ रिलीज
जैकी श्रॉफ की फिल्म ‘काली खेती’ पोस्टर में देख उनके फैंस काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं. इस पोस्टर को देखने के बाद ही पता चल रहा है कि यह मूवी काफी हॉरर होने वाली है. इस पोस्टर में अंधेरी रात, लालटेन और राक्षस दिखाया गया है. इतना ही नहीं इसका बैकग्राउंड म्यूजिक भी काफी हॉरर फिल करा रहा है. खास बात यह है कि दादा (जैकी श्रॉफ) की फिल्म काली खेती में ‘मिर्जापुर’ (Mirzapur) की फेम एक्ट्रेस नेहा सरगम (Neha Sargam) भी नजर आने वाली है. इस मूवी में शरद केलकर भी अहम भूमिका मूवी में नजर आने वाली है.
कब रिलीज होगी ‘काली खेती’?
जैकी श्रॉफ और शरद केलकर स्टारर फिल्म ‘काली खेती’ की कहानी का लेखन और निर्देशन हारिस इम्तियाज खान ने किया है. इस मूवी को ब्लैक कैनवस स्टूडियो के बैनर तले तैयार किया जा रहा है. काली खेती अगले महीने यानी 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस मूवी में भर-भरकर सस्पेंस देखने को मिलने वाला है.
यह भी पढ़ें: 13 साल बाद OTT पर रिलीज हुई राजकुमार राव की ये दमदार फिल्म, कोर्ट-रूम ड्रामा ने जीते थे 2 नेशनल अवॉर्ड
‘काली खेती’ का किन फिल्मों से होगा क्लैश?
आपको बता दें कि एक्टर जैकी श्रॉफ की फिल्म काली खेती 23 अक्टूबर को थिएटर्स में दस्तक देने वाली है. इसी महीने अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ के साथ-साथ ‘नई नवेली’, ‘रणबाली’ और ‘उड़ता तीर’ जैसी फिल्में रिलीज होने वाली है. देखना दिलचस्प होगा कि काली खेती का बॉक्स ऑफि पर किन फिल्मों से क्लैश होने वाला है.
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
13 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
13 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
15 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
16 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
17 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
17 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
18 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
19 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines