हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

‘हद में रहो, मेरी छवि खराब करने की साजिश…’, सुनीता आहूजा के बयानों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के विवादित बयान पर चुप्पी तोड़ी है. गोविंदा ने उन्हें हद में रहने की सलाह दी है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन
Govinda ने पत्नी के बयानों पर तोड़ी चुप्पी!

सुपरस्टार गोविंदा (Govinda) और सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) काफी लंबे समय से अपनी निजी जिंदगी और रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोर रही है. इसमें सबसे ज्यादा चर्चा एक्टर के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की चल रही है. हाल ही में एक्टर को एक यंग एक्ट्रेस (रानी) के साथ देखा गया था, जिसके बाद उनका नाम इस एक्ट्रेस के साथ जोड़ा जा रहा है. लेकिन इन अफवाहों को एक्टर की पत्नी ने भी और हवा दे दी है.

यह भी पढ़ें: 10 एपिसोड, जबरदस्त कहानी और तगड़े ट्विस्ट से भरी है ये सीरीज, कलाइमैक्स देख आ जाएगा मजा

सुनीता आहूजा ने गोविंदा को लेकर क्या कहा?

आपको बता दें कि सुनिता से जब पैप्स ने गोविंदा और रानी की अपकमिंग फिल्म के बारे में पुछा, तो उन्होंने कहा, फिल्म बननी भी तो चाहिए. प्रमोशन पिक्चर बनने के बाद होता है. क्या ही बोले, बेटी की उम्र वाली लड़की के साथ घूम रहा है… कुछ तो शर्म आना चाहिए. हालांकि, अब एक्टर ने पत्नी के बयान पर चुप्पी तोड़ी है और अपनी पत्नी को हद में रहने की सलाह दी है.

विज्ञापन

गोविंदा ने पत्नी के बयानों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने यंग एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकर का बचाव किया है और पत्नी के बयान पर कहा, ‘गरीब परिवार के कोई लोग अगर फिल्में में आए हैं, तो उन्हें इस तरह बदनाम नहीं करना चाहिए कि वो चले जाए. एक्टर ने आगे कहा कि आपको ऊपर वाले ने ताकत है, इज्जत, दौलत, क्षमता, शोहरत सब दिया है. लेकिन जिसके पास ये सब नहीं है इसका मतलब ये नहीं है कि आप उसे जलील करें. ये सब आपको को शोभा नहीं देता है.

वहीं एक्टर गोविंदा ने आगे कहा,  ‘ये जो आपने उम्र का सिलसिला चलाया है, तो मैं आपको बता दूं देश के कई सुपरस्टार ने भी अपने से कम उम्र की नई एक्ट्रेस के साथ काम किया है. उन एक्ट्रेस को भी आगे फिल्में मिली है. यंग एक्ट्रेस के साथ काम करने पर बड़े उम्र के सुपरस्टार भी युवा नजर आते हैं. लेकिन आप चाह नहीं रहीं  है कि मै युवा कैसे लगूं. गोविंदा ने आगे कहा कि आपके पास जो गैंग है, उससे हर कोई वाकिफ है. हालांकि आपको ये सब शोभा नहीं देता है. मुझे ऐसा लगता है कि आपको आगे कहीं न कहीं मेरी जरूरत पड़ेगी. थोड़ा हद में रहिए, ऐसी ही आपसे प्रार्थना है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘उदय-मजनू’ की जोड़ी की होगी वापसी! अनिल कपूर और नाना पाटेकर इस नई कॉमेडी फिल्म में होंगे शामिल?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola