बॉलीवुड एक्टर गोविंद इन दिनों रियलिटी शो में एंट्री को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं. खबरे आ रहे हैं कि एक्टर ‘राइज एंड फॉल 2’ (Rise And Fall 2) में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लेने वाले हैं. लेकिन अब एक्टर ने इस सभी खबर पर चुप्पी तोड़ी है. एक्टर ने हाल ही में ANI से बात करते हुए साफ किया है कि वो फिलहाल किसी भी रियलिटी शो में नहीं जा रहे हैं.
हालांकि एक्टर ने यह भी कहा है कि अभी रियलिटी शो को लेकर बात हो रही है. फिलहाल कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है. मीडिया से बात करते हुए गोविंदा ने कहा कि अभी हमारी बात चल रही है शो को लेकर अभी कुछ भी फाइनल नहीं है. लेकिन गोविंदा ने यह भी कहा कि शायद वो भविष्य में किसी रियलिटी शो में नजर आ सकते हैं. यह खबर सुनकर एक्टर के पैंस दुआएं कर रहे हैं कि वो किसी रियलिटी शो का जल्द हिस्सा बना ताकि उन्हें देखने का फैंस को मौका मिले.
यह भी पढ़ें: सलमान खान की ‘Monster’ ने रिलीज से पहले ही कर ली 100 करोड़ की कमाई? नए अवतार में दिखेंगे भाईजान
गोविंदा ने रियलिटी शो को लेकर क्या कहा?
हालांकि, जब एक्टर से सवाल किया पूछा गया कि क्या वह कोई रियलिटी शो देखते हैं. इस बात का जवाब देते हुए उन्होंने कहा ‘मैं वैसे रियलिटी शो या टीवी न्यूज काफी कम देखता हुं. हालांकि, जब मैं रील देखता और मुझे पसंद आता है, तो फिर मैं उसे आगे देख लेता हू. एक्टर ने आगे कहा कि मैं इस मामले में बहुत आगे नहीं रहता हूं भी. लेकिन बढ़िया चीजें हो तो फिर मैं उसे आगे देखना पसंद करता हूं.’ वहीं जह एक्टर से निजी जिंदगी को लेकर सवाल किया गया, तो इस बात गोविंदा ने बड़ी ही सादगी के साथ जवाब दिया है.
एक्टर ने कहा, ‘जब मैं गणपति बप्पा का दर्शन करने पहुंचा, तो लोगों को लगा कि अब तो निकल पड़ी है. लेकिन मैं अपनी मूवी रूपा के लिए प्रार्थना कर रहा था. इससे पहले मेरी लकीरा मूवी के लिए मैं वहां गया था, जो करिश्मा कपूर के साथ थी. वो फिल्म मेरी हिट हुई थी. हालांकि, इस बार मैं रानी स्वर्णकार के साथ मंदिर गया और प्रार्थना की है. इस बार मैं बहुत टाइम के बाद गया हूं. हालांकि, एक्टर गोविंदा वायरल होने पर कहा कि यह इस बार कमाल हो गया है.
यह भी पढ़ें: 8 एपिसोड की इस ‘रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब’ सीरीज को मिली इंटरनेशनल पहचान, IMDb पर 8.2 रेटिंग, आपने देखी?
गोविंदा ने निजी जिंदगी को लेकर क्या कहा?
दरअसल, गोविंदा ने कहा कि मेरी मूवी अभी शुरू हुई और काफी वायरल हो रही है. इतना नहीं एक्टर ने अपनी पत्नी का नाम लिए बिना ही इशारों में बोला कि लोग रिएक्ट कर रहे हैं कि जो शुरू हो रहा है उसमें इतना चर्चा क्यों है और कैसे है. इस पर गोविंदा कहा कि पता नहीं लोगों को क्या तकलीफ है. हम फेमस हो रहे हैं तो.