Actor David Gail Passed Away: सिनेमा जगत से दुखद खबर आई है। फिल्म इंडस्ट्री पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अब एक मशहूर कलाकार हमे हमेशा के लिए अलविदा कह गया है। अचानक आई इस मशहूर एक्टर के निधन की खबर से सभी लोगों को एक बड़ा झटका लगा है। न सिर्फ एक्टर का परिवार और करीबी बल्कि उनके को-स्टार्स भी इस वक्त मातम मना रहे हैं। हर कोई दुख में डूबा हुआ है। हॉलीवुड एक्टर डेविड गेल (David Gail) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 58 साल ही उम्र में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।
यह भी पढ़ें: Amitabh से लेकर Alia तक, प्राण प्रतिष्ठा के लिए ‘अयोध्या’ में लगा बी-टाउन सेलेब्स का तांता
बहन ने किया कंफर्म
हालांकि, अभी तक एक्टर की मौत का कारण सामने नहीं आया है। वहीं, एक्टर की बहन ने इस खबर पर मुहर लगा दी है। Katie Colmenares ने शनिवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरी जिंदगी में शायद ही कोई ऐसा दिन आया होगा जब तुम मेरे साथ नहीं थे। तुम हमेशा मेरे विंगमैन बनकर रहे हो मेरे बेस्ट फ्रेंड जो किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहता है। अब वो कभी भी पहले जैसा नहीं रहेगा लेकिन मैं तुम्हें हमेशा अपने दिल में कसकर रखूंगी। तुम खूबसूरत, प्यारे, अद्भुत इंसान थे, तुम्हें हमेशा हर दिन के हर सेकंड याद करूंगी।’
एक्टर को याद कर भावुक
इसके अलावा Jon Lindstrom ने ट्वीट (X) कर लिखा है, ‘मेरे पूर्व कलाकार साथी डेविड गेल के निधन के बारे में जानकर बहुत दुखी हूं, वो बहुत अच्छे इंसान थे, उनके साथ रहना अच्छा लगता था और मुझे हमेशा लगता था कि वो एक रियल टैलेंट थे। उनके सभी करीबियों के प्रति हार्दिक संवेदना। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले। देवदूतों की उड़ान।’ अब उनका ये पोस्ट देखकर सभी लोग एक्टर को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर डेविड गेल को सभी भारी मन से याद कर उनकी मौत का दुख जता रहे हैं।
इन शोज और फिल्मों से बनाई पहचान
बता दें, डेविड गेल ने ‘Beverly Hills, 90210’ से पहचान बनाई थी। इसके अलावा ‘General Hospital’ के स्पिन ऑफ ‘Port Charles’ में भी उन्हें खूब पसंद किया गया। एक्टर का जन्म 27 फरवरी 1965 में हुआ था। उन्होंने अपने टीवी करियर की शुरुआत साल 1990 में ‘Growing Pains’ के एक एपिसोड से की थी। इसके अलावा वो ‘Savannah’, ‘The Round Table’, ‘Matlock’, ‘Robin’s Hoods’, ‘Murder’ में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने ‘Some Girl’, ‘Bending All the Rules’, ‘Perfect Opposites’ और ‘Belly of the Beast’ जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है।
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
4 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
7 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
8 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
9 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
10 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
11 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
13 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
14 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
16 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines