यश की ‘टॉक्सिक’ को नहीं मिल रहे दर्शक! ‘द ओडिसी’ ने फिर छीन लिए शोज

साउथ एक्टर यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. लेकिन यह मूवी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है. मूवी की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. वहीं दर्शकों की कमी का फायदा ‘द ओडिसी’ को होता हुआ दिख रहा है.

Toxic, The Odyssey

‘टॉक्सिक’ की जगह ‘द ओडिसी’ ने ली (PIC- KVN PRODUCTIONS, Universal Pictures Youtube)

यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे थे. लेकिन जब यह मूवी सिनेमाघरों में रिलीज की गई, तो दर्शकों की उम्मीद पर खरी नहीं उतर पाई है. यह मूवी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है. हालांकि, जब मूवी रिलीज हुई, तो इसने पहले दिन काफी शानदार कमाई थी. ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है.

विज्ञापन

 सैकनिल्क के अनुसार फिल्म Toxic ने ओपनिंग डे पर 101.10 करोड़ रुपये छापे थे. वहीं मूवी की कमाई दूसरे दिन काफी कम हो गई थी. ‘टॉक्सिक’ ने दूसरे दिन 37.65 करोड़ का बिजनेस किया था. लेकिन मेकर्स को उम्मीद है कि यह मूवी विकेंड पर शानदार कमाई कर सकती है. फिल्म को आज रिलीज हुए 4 दिन होने वाले हैं. मूवी ने चौथे दिन यानी शनिवार को खबर लिखे जाने तक 11.63 करोड़ का कलेक्शन किया है. वही आज देशभर में फिल्म के 12,880 शोज लगे हुए हैं और 20.5% ऑक्यूपेंसी देखी जा रही है. वहीं दर्शकों की कमी के कारण फिल्म को दूसरी मूवी से रिप्लेस भी किया जाने लगा है.

विज्ञापन

कब रिलीज हुई थी ‘द ओडिसी’

हॉलीवुड डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ 17 जुलाई 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया था. लेकिन जब यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज की गई, तो द ओडिसी को  IMAX स्क्रीन्स पर हटा दिया गया था. लेकिन हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ को एक बार फिर  IMAX स्क्रीन्स मिल गई है. इसका कारण यश की मल्टीस्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ की घटती हुई कमाई बताई जा रही है.

विज्ञापन

‘द ओडिसी’ को ‘टॉक्सिक’ के चक्कर में  IMAX स्क्रीन्स पर हटाया था. लेकिन जब यश की मूवी ‘टॉक्सिक’ को दर्शक नहीं मिल रहे हैं, तो एक बार फिर ‘द ओडिसी’ की सिनेमाघरों में वापसी हो गई है. जिसके बाद से ही लोग यश की मूवी को और भी ज्यादा आश्चर्य हो रहे हैं.

विज्ञापन

‘द ओडिसी’ कलेक्शन

‘द ओडिसी’ के कलेक्शन की बात करे, तो इस मूवी ने 5 हफ्तों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 178.05 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है, तो वहीं फिल्म ने 206 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन भी किया है. वहीं ‘द ओडिसी’ फिल्म ने दुनिया भर में 12000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. लेकिन, हॉलीवुड की इस मूवी को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिर से लौटना इसके भारतीय कलेक्शन में इजाफा कर सकता है. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ