Abhishek Upmanyu कौन? जिन्होंने पाकिस्तानी यूजर को किया सपोर्ट, अब ट्विटर अकाउंट किया बंद

अभिषेक उपमन्यु का नाम हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही टेंशन के बीच काफी लाइफलाइट बटोर रहा है। आखिर कौन हैं अभिषेक उपमन्यु जिनके चर्चे अब सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहे हैं, चलिए आपको बताते हैं।

Abhishek Upmanyu

Abhishek Upmanyu

विज्ञापन

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन अभिषेक उपमन्यु इन दिनों एक विवाद के चलते चर्चा में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी यूजर के कॉन्ट्रोवर्शियल कमेंट को समर्थन देने के बाद उन्हें भारी आलोचना का सामना करना पड़ा, जिसके चलते उन्होंने अपना X अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया है। आखिर कौन हैं अभिषेक उपमन्यु और क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, हाल ही में एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर ने भारत और भारतीयों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करते हुए लिखा कि ‘आप लोग जो नस्लभेद पश्चिम में झेल रहे हैं, वो डिजर्व करते हैं।’ इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर पहले ही गुस्से का माहौल था, लेकिन जब अभिषेक उपमन्यु ने इस टिप्पणी पर ‘याप’ लिखते हुए सहमति जताई, तो मामला और बिगड़ गया। यूजर्स का गुस्सा इस कदर भड़का कि उन्होंने अभिषेक को ट्रोल करना शुरू कर दिया और उनकी देशभक्ति पर सवाल उठाने लगे।

Advertisment

गौरतलब है कि ये विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब पूरा देश जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से सदमे में है, जिसमें 22 अप्रैल को 26 मासूम लोगों की जान चली गई थी। ऐसे वक्त में पड़ोसी देश से आई इस तरह की टिप्पणी और उस पर किसी भारतीय सेलिब्रिटी की सहमति ने लोगों की भावनाओं को और आहत कर दिया।

कौन हैं अभिषेक उपमन्यु?

अभिषेक उपमन्यु सोशल मीडिया पर बेहद लोकप्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 2.7 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और यूट्यूब पर 5 मिलियन से ऊपर सब्सक्राइबर हैं। उन्होंने ‘ऑन एयर विद एआईबी’ जैसे शोज में भी अपनी लेखनी से कॉमेडी में योगदान दिया है। उनकी कॉमिक टाइमिंग और बोलने का तरीका युवा वर्ग में खासा पसंद किया जाता है। मगर अब यही लोकप्रियता उनके लिए मुश्किल बन गई है।

विज्ञापन

मामला बढ़ता देख अभिषेक ने कोई सफाई नहीं दी, बल्कि चुपचाप अपने X अकाउंट को डिएक्टिवेट कर दिया। वहीं, जिस पाकिस्तानी यूज़र ने वो विवादास्पद टिप्पणी की थी, उसका अकाउंट भी भारत सरकार की लीगल डिमांड के चलते इंडिया में ब्लॉक कर दिया गया है।

विज्ञापन

लोगों का अभिषेक उपमन्यु पर भड़का गुस्सा 

सोशल मीडिया पर कई लोग अभिषेक के इस रवैये को बेहद गैरजिम्मेदाराना बता रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि एक लोकप्रिय चेहरा होने के नाते उन्हें सोच-समझकर बयान देना चाहिए, खासकर तब जब बात देश के सम्मान की हो। अब देखना होगा कि क्या अभिषेक उपमन्यु इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ते हैं या हमेशा के लिए इस विवाद से किनारा कर लेते हैं। लेकिन इतना तय है कि इस विवाद ने उनकी छवि को गहरा नुकसान पहुंचाया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ