Abhishek Bachchan: 'ऐश्वर्या को मेरी परमिशन की जरूरत नहीं', अभिषेक बच्चन ने यूजर के कमेंट का दिया करारा जवाब
Edited By Nancy Tomar

Abhishek Bachchan with wife
Edited By Nancy Tomar

Abhishek Bachchan with wife
Abhishek Bachchan: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते है।
अभिषेक बच्चन ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वम- 2’ में पत्नी ऐश्वर्या के काम की ट्विटर पर तारीफ की है, जिस पर एक इंटरनेट यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि- वह ऐश्वर्या को ज्यादा फिल्में करनें दें। वहीं, इस पर अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भी मौका गंवाए बिना उसकी क्लास लगा दी है।
दरअसल, अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर लिखा था कि- ”पीएस-2 वाकई फैनटास्टिक है, अभी मेरे पास शब्द नहीं हैं, इतना अभिभूत हूं, पूरी टीम को बधाई ..और श्रीमती पर काफी गर्व है, यह उनका सर्वश्रेष्ठ है।”

Abhishek Bachchan rply tweet
इस पोस्ट के जवाब में एक इंटरनेट यूजर ने लिखा कि- ”आपको होना चाहिए, अब उन्हें ज्यादा फिल्में साइन करने दें और आप आराध्या का ध्यान रखें।” वहीं इसके जवाब में अभिषेक बच्चन ने लिखा है कि- ”उन्हें साइन करनें दें??? सर, निश्चित रूप से उन्हें कुछ भी करने के लिए मेरी परमिशन की जरूरत नहीं है और खासकर वह काम जो उन्हें पसंद है।
वहीं, अभिनेता के इस जवाब ने लोगों का दिल जीत लिया है और लोग जमकर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। इस पर एक यूजर ने लिखा है कि- ‘पति हो तो ऐसा’। वहीं एक अन्य ने कहा कि- ‘बहुत सही कहा सर’। एक और यूजर ने लिखा है कि- ‘आप दोनों को स्क्रीन पर देखने का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। इस तरह से ट्वीट पर ढेरों रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। बता दें कि अभिषेक ट्विटर पर काफी एक्टिव हैं और जब कोई सीमा पार कर जाता है तो उस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: