Bobby Deol के बर्थडे पर आया 12 किलो का देसी घी का लड्डू, फैंस बोले- कहीं ये आश्रम वाला प्रसाद तो नहीं!

Bobby Deol Birthday: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल का आज जन्मदिन है। इस मौके पर देशभर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। इसी बीच बॉबी के घर पर गया 12 किलो का देसी घी का लड्डू काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

Bobby Deol Birthday

Bobby Deol Birthday

विज्ञापन

Bobby Deol Birthday: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के छोटे बेटे बॉबी देओल आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस और परिवारवाले उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। हाल ही में बॉबी की रिलीज हुई फिल्म ‘डाकू महाराज’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। इस सफलता के साथ ही ये कहना गलत नहीं होगा कि बॉबी देओल इस समय विलेन के रोल के लिए निर्देशकों की पहली पसंद बन गए हैं। इसी बीच अब बॉबी के घर पर 12 किलो के देसी घी के लड्डू ने भी सुर्खियां बटोर ली हैं। आखिर क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

नई फिल्म का पोस्टर हुआ जारी 

बॉबी देओल के बर्थडे के मौके पर अब उन्हें एक बड़ा तोहफा मिला है। अभिनेता की नई फिल्म का ऐलान भी हो चुका है। बॉबी देओल के जन्मदिन के मौके पर उनकी नई फिल्म के मेकर्स ने फैंस को एक सरप्राइज दिया और फिल्म की एक नई झलक शेयर की। फिल्म के पोस्टर में बॉबी देओल को एक सम्राट के रूप में शाही अंदाज में तलवार पकड़े हुए देखा जा सकता है, जो उनके किरदार की ताकत और गरिमा को बखूबी दर्शा रहा है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, ‘बॉबी देओल को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, जिनके काम की कोई तुलना नहीं की जा सकती और जो स्क्रीन पर लंबे समय तक अपने अभिनय से छा जाते हैं।’

Advertisment

बॉबी के घर आया 12 किलो का लड्डू

बॉबी देओल के जन्मदिन वाले दिन उनके घर पर 12 किलो का देसी घी का लड्डू भी आया है। अब खुशी के मौके पर उनके लिए खास ये लड्डू बनवाया गया है। ‘इंस्टेंट बॉलीवुड’ ने अपने इंस्टाग्राम पर इस लड्डू के वीडियो को शेयर किया है जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखते ही लोग अब इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ फैंस लड्डू के वीडियो को देखने के बाद अपने-अपने अंदाज में एक्टर को विश कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इस पर मजाकिया अंदाज में कमेंट्स करते हुए भी नजर आए।

 

View this post on Instagram

 

विज्ञापन

विज्ञापन

मजाकिया अंदाज में फैंस के कमेंट्स 

इस वीडियो पर कुछ लोगों ने बॉबी की सीरीज आश्रम को लेकर मजाकिया अंदाज में कमेटंस् किए। एक यूजर ने लिखा- कहीं ये आश्रम वाला लड्डू तो नहीं है, वहीं एक और यूजर ने लिखा- प्रसाद है ये आश्रम का। लोगों ने ऐसे ही फनी कमेंट्स करते हुए इस वीडियो पर अपना-अपना रिएक्शन दिया।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ