हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

थिएटर के 4 महीने बाद OTT पर रिलीज हो रही है ये कॉमेडी-ड्रामा फिल्म, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम?

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई सारी फिल्में रिलीज हुई है, जिसे आप वीकेंड पर देखने का प्लान बना सकते हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म के बारे में बताएंगे, जो 4 महीने बाद ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. आईए जानते हैं इस फिल्म के बारे में.

विज्ञापन
Aashaan कब और कहां होगी रिलीज?

आप भी इन दिनों ओटीटी पर कोई नया कंटेंट तलाश रहे हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जो 4 महीने पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस मूवी को सिनेमाघरों में दर्शकों ने खूब पसंद किया था. यह एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसे जॉनपॉल जॉर्ज के निर्देशन में तैयार किया गया था. इस मूवी का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन अब मेकर्स ने कंफर्म कर दिया है कि यह फिल्म कब और कहां रिलीज होने वाली है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

यह भी पढ़ें: OTT पर आते ही दुनियाभर में नंबर-1 बनी ये सीरीज, कहानी देख लोग हुए हैरान

‘आशान’ फिल्म कब हुई थी रिलीज

आपको बता दें कि इस मूवी निर्देशन के साथ-साथ जॉनपॉल जॉर्ज ने इस मूवी का लेखन भी किया है. इतना ही नहीं फिल्म को जॉर्ज ने ही प्रोड्यूस भी किया है. इस मूवी में इन्द्रान्स, मदन गौरी, बिबिन पेरुमपल्ली, जोमोन ज्योतिर, शोबी थिलाकन और अबिन बिनो ने अहम किरदार निभाया है. यह एक मलयालम फिल्म है, जिसे बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था. यह फिल्म 5 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस फिल्म को क्रिटिक्स का अच्छा रिव्यू मिला था. यह फिल्म 2 घंटे 40 मिनट की है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Friday Theatre Releases: ‘Cocktail 2’ से लेकर ‘समर्पित’ तक, इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में

‘आशान’ फिल्म की कहानी

हालांकि, अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म Sun Nxt पर 19 जून को रिलीज होने वाली है. इस मूवी का दर्शक पिछले चार महीने ओटीटी पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. इस मूवी की कहानी एक बुजुर्ग फिल्म-प्रेमी के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. इस मूवी का नाम ‘आशान’ है. फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 5.9 की रेटिंग दी गई है. इस फिल्म में दिखा गया है कि आनंदन एक स्ट्रगलिंग विजुअल इफेक्ट्स टेक्नीशियन है, जो एक बड़े स्टार की फिल्म के लिए लोकेशन तलाश कर रहा है. लोकेशन की खोज करते-करते वो एक गोल आकार के अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स को देखता है. इस कॉम्प्लेक्स को हासिल करने के लिए आशान उसे मूवी में रोल देने के लिए राजी होता है. आप घबराइए नहीं हम आपको फिल्म का स्पॉइलर नहीं बताएंगे, वरना आपको मूवी देखने में मजा नहीं आएगा.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola