Friday Theatre Releases: 'Cocktail 2' से लेकर 'समर्पित' तक, इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में

इस शुक्रवार थिएटर्स में 4 नई फिल्में रिलीज होने जा रही है, जिसमें आपको एक्शन के साथ जबरदस्त थ्रिलर भी देखने को मिलने वाला है. आप भी सिनेमाघरों में देखने के लिए नई फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं, आप इन मूवीज को थिएटर्स में देखने का प्लान बना सकते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Friday Theatre Release
1 / 5

आप भी सिनेमाघरों में देखने के लिए कोई बढ़िया मूवी का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. दरअसल, आज हम आपको 4 ऐसी मूवीज के बारे में बताएंगे, जिसे आप थिएटर्स में देखने का प्लान बना सकते हैं. इस लिस्ट में शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' से लेकर 'समर्पित' तक फिल्मों का नाम शामिल है.

विज्ञापन

कॉकटेल 2

कॉकटेल 22 / 5

लिस्ट में पहला ना शाहिद कपूर की फिल्म 'Cocktail 2' का नाम आता है. इस मूवी में शाहिद कपूर को साथ रश्मिका मंदाना और कृति सेनन अहम किरदार में नजर आई है. 'कॉकटेल' का पहला पार्ट साल 2012 में रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. इस मूवी में आपको उलझे रिश्तों, दोस्ती और दिल टूटने की दास्तां देखने को मिलती है. यह फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन

टॉय स्टोरी 5

टॉय स्टोरी 53 / 5

दूसरे स्थान पर 'टॉय स्टोरी 5' मूवी का नाम शामिल है. इस फिल्म के अब तक 4 पार्ट रिलीज हो चुके हैं, जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया था. इस मूवी को अकादमी पुरस्कार विजेता एंड्रयू स्टैंटन ने तैयार किया है. यह मूवी एनिमेटेड एडवेंचर फ्रेंचाइजी का पांचवां किस्त है. यह फिल्म 19 जून को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी.

हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं

हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं4 / 5

तीसरे नंबर पर दिवंगत असरानी जी के मशहूर डायलॉग पर बनी फिल्म का नाम आता है. इस मूवी का नाम 'हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं' . इस डायलॉग को असरानी जी ने फिल्म शोले में बोला था, जो आज भी लोगों के जुबान पर याद है. यह एक डार्क मर्डर मिस्ट्री फिल्म है, जो 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन

समर्पित

समर्पित5 / 5

लिस्ट में आखिरी नाम अंकित यादव और जया भट्टाचार्य स्टारर फिल्म 'समर्पित' का नाम शुमार है. इस मूवी में छू लेने वाली बेहद इमोशनल सीन्स देखने को मिलने वाले हैं. इस फिल्म की कहानी एक पिता और उसके बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जिसे आप 19 जून को सिनेमाघरों में देखने का प्लान बना सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन