‘हम तीनों…’, शाहरुख-सलमान संग काम करने पर क्या बोले आमिर?

आमिर खान ने हाल ही में शाहरुख खान और सलमान खान संग काम करने पर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि आखिर आमिर ने इस बारे में क्या कहा?

Salman khan, Shahrukh khan, Aamir khan

Salman khan, Shahrukh khan, Aamir khan

विज्ञापन

आमिर खान आज अपना 60वां बर्थडे मना रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर टॉक ऑफ द टाउन तक सभी आमिर को उनके जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इंटरनेट पर भी यूजर्स आमिर को जन्मदिन विश कर रहे हैं। हाल ही में आमिर ने पैपराजी से बात की और इस दौरान उन्होंने कई चीजों का खुलासा किया। साथ ही उन्होंने सलमान और शाहरुख संग काम करने पर भी चुप्पी तोड़ी। आइए जानते हैं कि आमिर खान ने क्या कहा?

शाहरुख-सलमान संग काम करना चाहते हैं आमिर खान

दरअसल, instantbollywood ने आमिर खान का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आमिर खान सलमान और शाहरुख संग काम करने पर बात कर रहे हैं। इस दौरान आमिर कहते हैं कि हां जरूर, हम तीनों लोग भी करना चाहेंगे और मुझे लगता है कि लोग भी देखना चाहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि जैसे ही कोई अच्छी कहानी आती है, तो हम इसे जरूर करेंगे। अब आमिर का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

Advertisment

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

लोगों ने दिया रिएक्शन

एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि फिर तो फिल्म ब्लॉकबस्टर जाएगी। दूसरे यूजर ने कहा कि वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटेगा फिर तो सभी का। एक तीसरे यूजर ने लिखा कि खान बॉलीवुड पर राज करेंगे। एक चौथे यूजर ने कहा कि क्या बात है। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।

हिंदी सिनेमा के पॉपुलर स्टार्स

गौरतलब है कि शाहरुख, सलमान और आमिर खान तीनों ही हिंदी सिनेमा के बेहद बड़े और पॉपुलर स्टार्स हैं। अगर तीनों एक साथ एक फिल्म में नजर आते हैं, तो शायद वो फिल्म कई रिकॉर्ड अपने नाम कर ले। हालांकि, अब ऐसा कब होगा, ये भी आने वाला वक्त ही बताएगा। अभी तीनों के साथ काम करने को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामन नहीं आई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ