हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

टाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान? फायरिंग केस में आया नया अपडेट

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की फायरिंग केस में आए दिन नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं. वहीं टाइगर श्रॉफ से पहले आमिर खान को शूटर्स ने निशाना बनाया था. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.

विज्ञापन
आमिर खान थे शूटर्स का निशाना! (pic credit- instagram)

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर को हुई फायरिंग के घटना के बाद बॉलीवुड स्टार्स की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है. वहीं इस केस में अब नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं. हाल ही में एक लेटेस्ट अपडेट ने आमिर खान के फैंस की भी टेंशन बढ़ा दी है. लेटेस्ट अपडेट्स के मुताबिक टाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर आमिर खान थे. हालांकि टाइट सिक्योरिटी की वजह से शूटर्स का ये प्लान कामयाब नहीं हो पाया. वहीं कुछ दिनों पहले सामने आया था कि शूटर्स ने बॉलीवुड के कई स्टार्स के घर की रेकी की थी. सोशल मीडिया पर भी अब आमिर खान के फैंस चिंता जता रहे हैं.

क्या है पूरा मामला?

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस से जुड़े सूत्रों ने रिवील किया है कि टाइगर श्रॉफ पर हमला करने से पहले शूटर्स के निशाने पर आमिर खान थे. आमिर खान की टाइट सिक्योरिटी होने के चलते शूटर्स अपने प्लान में सफल नहीं हो सके और उन्होंने टाइगर श्रॉफ को अपना निशाना बना लिया. बता दें आमिर खान को भी पहले धमकियां मिल चुकी हैं. इसी साल 2026 में जुलाई के महीने में एक्टर को धमकी मिलने की बात सामने आई थी. वहीं धमकी देने वालों ने अपना संबंध लॉरेंस गैंग से बताया था, जिसके बाद एक्टर की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी.

यह भी पढ़ें: दलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी; क्या बोले मीका सिंह?

विज्ञापन

आमिर खान थे निशाने पर?

आमिर खान को धमकी देने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने एक्टर की तीसरी शादी को लेकर आपत्ति जताई थी. जिसके बाद पुलिस ने मामले पर कार्रवाई की थी. सोशल मीडिया पर भी उस दौरान एक्टर के फैंस ने चिंता जताई थी. वहीं पुलिस के मुताबिक टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले आरोपियों में शामिल फूल सिंह और रेहान अंसारी ने आमिर खान के घर के पास के इलाके की 3 बार रेकी की थी. वहीं इस दौरान हमलावरों ने पाया कि आमिर खान ज्यादातर घर से बाहर नहीं निकलते हैं और अगर बाहर निकलते हैं तो फिल्म की शूटिंग के लिए ही बाहर जाते हैं. जिसके बाद हमलावरों को अपना प्लान बदलना पड़ा.

यह भी पढ़ें: यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? कांग्रेस प्रवक्ता बोलीं- ‘नफरत फैलाने वालों को जेल भेजेंगे’

विज्ञापन

कब हुआ था हमला?

बता दें 18 अक्टूबर की शाम को टाइगर श्रॉफ पर हमला किया गया था. एक्टर जब जुहू के एक फुटबॉल क्लब से बाहर आ रहे थे तो हमलावरों ने बीच रास्ते में उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी. इस दौरान एक्टर के फैंस भी वहां मौजूद थे. इस हादसे में टाइगर श्रॉफ की जान बाल-बाल बची. हालांकि एक्टर का ड्राइवर इस हादसे में घायल हो गया था. जिसके बाद एक्टर खुद गाड़ी चलाकर अपने ड्राइवर को अस्पताल लेकर गए. इस केस में हमला करने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और केस की जांच अभी भी जारी है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola