' 'लापता लेडीज' बहुत बड़ी सफलता होती अगर...', फिल्म पर क्या बोले आमिर खान?

आमिर खान ने कहा कि ‘लापता लेडीज’ बॉक्स ऑफिस पर बेहतर कर सकती थी। फिल्म 1 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं कर पाई।

' 'लापता लेडीज' बहुत बड़ी सफलता होती अगर...', फिल्म पर क्या बोले आमिर खान?

photo credit: Instagram

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने बताया कि उनकी फिल्म ‘लापता लेडीज’ बहुत अच्छा प्रदर्शन कर सकती थी और शायद बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा अच्छी कमाई भी करती। News18 Showsha से बातचीत में उन्होंने कहा कि फिल्म की असली परफॉर्मेंस का अंदाजा बॉक्स ऑफिस से ही मिलता है।आइए जानते हैं उन्होंने फिल्म को लेकर क्या कहा?

आमिर खान क्या बोले?

आमिर ने कहा कि बॉक्स ऑफिस किसी की पसंद या नापसंद पर नहीं चलता। उन्होंने कहा, “बॉक्स ऑफिस बहुत साफ-सुथरा पैमाना है। रिव्यू तो लोगों की अपनी राय होती है, किसी को फिल्म पसंद आती है, किसी को नहीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस ये नहीं देखता। वो सिर्फ ये बताता है कि फिल्म ने कितनी कमाई की। जब तक कोई खास वजह न हो, अगर फिल्म नहीं चलती, तो इसका मतलब है कि लोगों को वो पसंद नहीं आई।”

Advertisment

थिएटर और ओटीटी पर आमिर खान की राय

फिल्म लापता लेडीज 1 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और 26 अप्रैल 2024 से नेटफ्लिक्स पर आ गई। आमिर का मानना है कि अगर फिल्म ओटीटी पर थोड़ी देर से आती, तो थिएटर में ज्यादा अच्छा करती। उन्होंने कहा, “मेरे हिसाब से अगर फिल्म आठ हफ्तों बाद नेटफ्लिक्स पर न आती, तो थिएटर में बहुत बढ़िया चलती। फिल्म की चर्चा बहुत पॉजिटिव थी, अगर इसे ओटीटी पर लाने में थोड़ा समय लिया जाता, तो इसका थिएटर कलेक्शन और अच्छा हो सकता था।”

‘लापता लेडीज’ की कमाई और कहानी

Sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म ने भारत में कुल 24.31 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसमें से 20.58 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन रहा। वर्ल्डवाइड कलेक्शन 27.06 करोड़ रुपये का था।

यह एक हल्की-फुल्की लेकिन सोचने पर मजबूर करने वाली फिल्म है, जिसे किरण राव ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शंस, काइंडलिंग पिक्चर्स और जियो स्टूडियोज ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। इसमें नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव, छाया कदम और रवि किशन जैसे कलाकार नजर आते हैं।
कहानी दो दुल्हनों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो ट्रेन में गलती से बदल जाती हैं। फिल्म ग्रामीण भारत में महिलाओं की स्थिति को दिखाती हैं।

विज्ञापन

आमिर खान के आने वाले प्रोजेक्ट्स

अब फैंस आमिर खान को अगली बार ‘फिल्म सितारे जमीन पर’ में देखेंगे, जिसमें जेनेलिया डिसूजा भी उनके साथ हैं। इस फिल्म में आरोष दत्ता, वेदांत शर्मा, ऋषि शहानी, गोपी कृष्णन वर्मा, ऋषभ जैन, आशीष पेंडसे, सम्वित देसाई,नमन मिश्रा, सिमरन मंगेशकर और आयुष भंसाली जैसे कलाकार भी शामिल हैं। यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

यह फिल्म ‘तारे जमीन पर’ की तरह ही एक इमोशनल कहानी होगी। इसमें आमिर एक बास्केटबॉल टीम के सहायक कोच बने हैं, जिन्हें नौकरी से निकाले जाने के बाद कोर्ट से आदेश मिलता है कि या तो वो जेल जाएं या फिर 90 दिनों तक एक विकलांग बास्केटबॉल खिलाड़ियों की टीम को ट्रेनिंग दें।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ