Aamir Khan Daughter Engagement: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) अब जल्द ही ससुर बनने जा रहे हैं। उनकी बेटी आयरा खान (Ira Khan) ने 18 नवंबर को मुंबई में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे (Nupur Shikhare) संग सगाई की। समारोह में आमिर खान, उनकी पूर्व पत्नी किरण राओ, भतीजे इमरान खान से लेकर आशुतोष गोवारिकर समेत परिवार के अन्य सदस्य और कुछ खास दोस्त शामिल हुए।
आयरा खान की सगाई (Ira Khan Engagement)
आयरा खान ने अपनी सगाई की दिन के लिए लाल रंग का ऑफ शोल्डर गाउन जुना,जिसमें वो काफी खूबसूरत और हॉट दिख रही हैं। वहीं नुपुर शिखरे ब्लैक टक्सीडो में काफी हैंडसम दिखे।
पिता आमिर खान ने इस दौरान सफेद रंग का कुर्ता पजामा स्टाइल किया। इस दौरान उन्होंने अपनी सफेद मूंछ दाढ़ी को भी खूब फ्लॉन्ट किया और आंखों पर टिंटेड चश्मा पहना।
दूसरी ओर चार्मिंग बॉय इमरान खान (Imran Khan) भी बहन की सगाई के लिए सज-धजकर पहुंचे। उन्होंने बेज कलर की पैंट के साथ आइस ब्लू कलर का कोट और व्हाइट शर्ट स्टाइल किया। गले में मरून टाई और आंखों पर काला चश्मा चढ़ाए इमरान बेहद डैशिंग दिख रहे हैं।
नूपुर ने आयरा को यूं किया था प्रपोज
आयरा खान नूपुर के साइकिलिंग इवेंट में पहुंची थीं उसी दौरान उन्हें शादी का सरप्राइज प्रपोजल मिला था। आयरा ने रोमांटिक प्रपोजल का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। क्लिप में आयरा अन्य लोगों के साथ दर्शकों के बीच खड़ी नजर आ रही हैं। नूपुर उनके पास जाते हैं, घुटनों के बल नीचे जाकर उन्हें सरप्राइज देने से पहले क्यूट किस करते हैं।
फिर वो उनसे पूछते हैं, “क्या तुम मुझसे शादी करोगी?” इस पर आयरा खुशी-खुशी माइक लेती हैं और जवाब देती हैं, “हां।” ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
अभी पढ़ें – Bigg Boss 16: सुंबुल की इंसिक्योरिटी पर फूटा सलमान का गुस्सा, लगाई जमकर क्लास
2020 में रिलेशनशिप में आए आया खान और नुपुर शिखरे अपनी केमिस्ट्री को लेकर सुर्खियां बटोरते ही रहते हैं। बता दें, नुपुर शिखरे आयरा को वर्कआउट सेशन्स दिया करते थे। इतना ही नहीं उन्होंने आमिर खान को भी फिटनेस ट्रेनिंग दी है। इनके अलावा वो एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भी ट्रेनर रह चुके हैं।
आयरा खान आमिर खान की पहली पत्नी, निर्माता रीना दत्ता की बेटी हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 hr agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
5 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
8 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
8 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
8 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
14 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines