हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'बंटवारा 1947' का ट्रेलर हुआ रिलीज, बंटवारे के दर्द और इंसानियत की कहानी छू जाएगी दिल

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के प्रोडक्शन के बैनर तले सनी देओल, शबाना आजमी और प्रीति जिंटा की बनी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है. इस ट्रेलर को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. चलिए जानते हैं कि यह मूवी कब सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.

विज्ञापन
Batwara 1947 का ट्रेलर हुआ रिलीज

सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन आज यानी 28 जुलाई 2026 को ट्रेलर जारी कर दिया गया है. इस मूवी रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को सुपरस्टार आमिर खान के प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया है. इस मूवी का निर्देशन राजकुमार संतोषी द्वारा किया गया है.

‘बंटवारा 1947’ फिल्म में सनी पाजी के अलावा शबाना आजमी, अली फजल, और प्रीति जिंटा अहम किरदार में नजर आई है. अगर आप भी इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, तो अब आपको इंतजार खत्म होने वाला है. आज णस मूवी का ट्रेलर जारी कर दिया गया है. इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी बता दी गई है.

यह भी पढ़ें: ‘बंटवारा 1947’ के ट्रेलर लॉन्च पर मेकर्स ने बनाया मेगा प्लान, आमिर खान की एंट्री पर सस्पेंस

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

आमिर खान प्रोडक्शंस में बनी ‘बंटवारा 1947’ फिल्म का पोस्टर हाल ही मेकर्स ने जारी किया था, जिसके बाद फिल्म का टीजर जारी किया गया था. इस टीजर में काफी इमोशनल झलकिया देखने को मिली थी, जिसके बाद लोग फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे. फाइनली फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है. इस ट्रेलर में 1947 के बंटवारे की कहानी देखने को मिलती है, जो एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जिसकी जिंदगी हिंसा, डर और जबरन पलायन की वजह से पूरी तरह बदल जाती है. जहां सभी लोग साथ में प्यार-मोहब्बत के साथ रहते थे, वो एक दूसरे से बिछड़ जाते हैं. इस मूवी को ट्रेलर इतना इमोशनल है कि आप भी इसे देखकर भावूक हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें: Jio Hotstar पर छाई समांथा की ये दमदार एक्शन फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर की थी रिकॉर्डतोड़ कमाई

विज्ञापन

‘बंटवारा 1947’ कब होगी रिलीज

फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल ने एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया है, जो किसी भी परिस्थिति में अपनी जमीर से समझौता नहीं करता है. वहीं दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी एक बुजुर्ग महिला के किरदार में नजर आ रही है. फिल्म में प्रीति जिंटा एक ऐसी औरत का रोल प्ले कर रही हैं, जो हर मुश्किल में अपने परिवार को एकजुट रखने की कोशिश कर रही है. इस मूवी में आपको दर्द भरी कहानी के साथ-साथ भरपूर एक्शन देखने को मिलने वाला है. यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. खास बात यह है कि सनी देओल और डायरेक्टर राजकुमार संतोषी 30 साल बाद एक साथ काम कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: देशभक्ति से भर देंगी कारगिल पर बनीं ये 4 फिल्में, हर भारतीय को एक बार जरूर देखनी चाहिए

विज्ञापन

‘बंटवारा 1947’ की स्टार कास्ट

‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह और शबाना आजमी अहम किरदार में नजर आ रही है. मूवी का संगीत ए. आर. रहमान ने दिया है, तो वहीं गाने को जावेद अख्तर ने लिखा है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola