देशभक्ति से भर देंगी कारगिल पर बनीं ये 4 फिल्में, हर भारतीय को एक बार जरूर देखनी चाहिए

आप भी कारगिल विजय दिवस के मौके पर देखने के लिए कोई देशभक्ति फिल्म की तलाश कर रहे हैं, तो आज हम आपको 4 फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको कारगिल के वीरों की कहानी देखने को मिलेगी. चलिए जानते हैं इन मूवीज के बारे में.

Kargil Film
1 / 5

Kargil Vijay Diwas 2026: कारगिल विजय दिवस हर साल 26 जुलाई 2026 को मनाया जाता है. यह दिवस कारगिल के उन जवानों को समर्पित किया जाता है, जो अपने साहस, त्याग और देशभक्ति के लिए साल 1999 में हुए कारगिल युद्ध में डट कर दुश्मनों का सामना किया था और देश की रक्षा की थी. बॉलीवुड ने कारगिल पर कई सारी फिल्में बनाई है, जिन्हें देखने के बाद आपका दिल भी देशभक्ति से भर जाएगा.

विज्ञापन

शेरशाह

शेरशाह2 / 5

लिस्ट में पहला नाम साल 'शेरशाह' का आता है, जो साल 2021 में रिलीज हुई थी. यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की गई थी. यह मूवी परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर बनाई गई है. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कैप्टन बत्रा का रोल प्ले किया है. इस मूवी का निर्देशन विष्णुवर्धन ने किया है. यह मूवी Amazon Prime Video पर मौजूद है.

विज्ञापन

लक्ष्य

लक्ष्य3 / 5

दूसरे स्थान पर साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'लक्ष्य' का नाम शामिल है. इस मूवी को फरहान अख्तर के डायरेक्शन में तैयार किया गया था. 'लक्ष्य' फिल्म में ऋतिक रोशन ने करण शेरगिल की भूमिका निभाई थी. फिल्म की कहानी साल 1999 में हुए कारगिल युद्ध पर आधारित है. इस मूवी को आप Amazon Prime Video और Apple TV पर देखने का प्लान बना सकते हैं. यह फिल्म आपके अंदर देशभक्ति कूट-कूटकर भर देगी.

एलओसी कारगिल

एलओसी कारगिल4 / 5

तीसरे नंबर पर संजय दत्त, अजय देवगन, अभिषेक बच्चन और सुनील शेट्टी स्टारर फिल्म 'एलओसी: कारगिल' का नाम काबिज है. यह मूवी कारगिल युद्ध की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. इस मूवी को साल 2003 में जे. पी. दत्ता के निर्देशन में तैयार किया गया था. अगर आपने अभी तक इस मूवी को नहीं देखा है, तो आ इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video पर देख सकते है. इस मूवी में आपको कारगिल विजय के पीछे छिपे वीरों का बलिदान देखने को मिलने वाला है.

विज्ञापन

गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल

गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल5 / 5

लिस्ट में आखिरी नाम साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' का नाम आता है. इस मूवी में जान्हवी कपूर, पंकज त्रिपाठी और अंगद बेदी ने अहम किरदार निभाया है. फिल्म को शरण शर्मा के डायरेक्शन में तैयार किया गया है. इस मूवी की कहानी एक गुंजन सक्सेना के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो भारतीय वायु सेना की पहली महिला पायलटों में से एक है. गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल मूवी को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन