मुंबई: विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म ‘लाइगर’ (Liger) इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, इस बीच मेकर्स ने दर्शकों के उत्साह को और बढ़ाने के लिए फिल्म का एक और गाना रिलीज कर दिया है। ये कहना गलत नहीं होगा कि ‘लाइगर’ का गाना ‘आफत’ (Liger song Aafat) वाकई में आफत है।
शनिवार को, विजय देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल का सहारा लेते हुए फैंस को अपडेट दिया और अपनी को-एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ एक स्मोकिंग हॉट पिक्चर शेयर की। एक्टर ने इसे कैप्शन दिया, “वाइब टू मोस्ट इलेक्ट्रिक सॉन्ग ऑफ द ईयर #AAFAT।”
‘आफत’ (Aafat Song) गाने को तनिष्क बागची ने कंपोज किया है, जिसके बोल रश्मि विराग ने लिखे हैं। गाने में आवाज दिया है तनिष्क बागची और ज़हरा खान ने। ये एक पेपी ट्रैक है जिसमें विजय और अनन्या को समुद्र के किनारे रोमांस करते हुए देखा जा सकता है। गाना फैंस को पूरी तरह से प्रभावित कर रहा है। एक फैन ने लिखा, “जहरा खान की आवाज और कोरियोग्राफी शानदार है। अनन्या और विजय इसमें किलर लग रहे हैं।”
‘लाइगर’ के जरिए विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे पहली बार स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। यह पहली भारतीय फिल्म भी होगी जिसमें बॉक्सिंग के दिग्गज माइक टायसन का कैमियो देखने को मिलेगा। फिल्म में देवरकोंडा एक एमएमए कलाकार की भूमिका निभाएंगे। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान, देवरकोंडा भावुक हो गए और उन्होंने घोषणा की कि ‘लाइगर’ उनके फैंस को समर्पित है। “आज मुझे कुछ समझ में नहीं आ रहा है। मेरा मतलब है कि आप लोग मेरे पिताजी, मेरे दादा या किसी को भी नहीं जानते हैं। हमारा भी ज्यादा बैकग्राउंड नहीं है, ये कैसा प्यार है। तुम लोग कहाँ से आए हो? यह फिल्म आप सभी लोगों को समर्पित है।”फिल्म इस साल 25 अगस्त को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में सिनेमाघरों में उतरेगी।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
8 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
12 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
14 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
15 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
15 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
21 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines