Ritu Shaw
Read More
---विज्ञापन---
मुंबई: शुक्रवार को मुंबई में मिजवान फैशन शो 2022 (Mijwan Fashion Show 2022) में रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण (Ranveer Singh Deepika Padukone Ramp walk) ने एक साथ रैंप वॉक किया। वॉक के दौरान जहां दीपिका पादुकोण रीगल लग रही थीं वहीं रणवीर भी रैविशिंग दिखाई दिए।
कपल को स्टेज पर एक साथ वॉक करने के दौरान हाथ पकड़ने से लेकर रणवीर को दीपिका को किस करने तक देखा गया। इस स्टार-स्टडेड इवेंट में शोस्टॉपर बने, कपल मिजवान 2022 के मुख्य आकर्षण में से एक थे। दोनों ने एनुअव इवेंट के लिए फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) का आउटफिट पहना था। कार्यक्रम का आयोजन कोविड -19 महामारी के कारण तीन वर्षों में पहली बार हुआ था।
और पढ़िए – धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर का सालों बाद हुआ दीदार, बॉबी देओल पर लुटाया बेशुमार प्यार
शबाना आज़मी द्वारा अपने एनजीओ मिजवान वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से आयोजित फैशन शो में गौरी खान, करण जौहर, विद्या बालन, नोरा फतेही और ईशान खट्टर सहित कई सेलेब्स दर्शकों के बीच देखे गए। फैशन शो के दौरान सबसे मार्मिक क्षणों में से एक में, रणवीर को अपनी मां अंजू भवनानी के पास चलते हुए देखा जा सकता है, जो गौरी और ईशान के साथ आगे की पंक्ति में बैठी थीं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
इस दौरान रणवीर ने अपनी मां के पैर छूए साथ ही उन्हें गाल पर किस भी किया। रणवीर ने सफेद कढ़ाई वाली काली शेरवानी पहनी हुई थी और एक पोनीटेल पहनी बांधी। जबकि दीपिका ने हैवी एम्बेलिशमेंट और स्टेटमेंट मेकिंग नेकलेस वाला ग्लैमरस व्हाइट और गोल्डन लहंगा पहना था।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
सोशल मीडिया पर रणवीर और दीपिका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीरल भयानी द्वारा जारी किए गए वीडियो को देख नेटिजेंस की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। एक यूजर ने लिखा, “बहुत संस्कारी है।” दूसरे ने लिखा, “रणवीर एक बेहतरीन अभिनेता और एक अच्छे इंसान हैं।” कुछ वीडियोज में, रैंप पर दीपवीर को एक साथ पोज़ देते हुए देखा गया, जब एक्टर अपनी पत्नी दीपिका के गाल पर किस करते हुए नजर आए और दोनों मुस्कुरा रहे थे।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।