72 Hoorain BO Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर ‘72 हूरें’ का हुआ बुरा हाल, जानें फिल्म का तीसरे दिन का कलेक्शन
Edited By Nancy Tomar

72 Hoorain BO Collection Day 3
Edited By Nancy Tomar

72 Hoorain BO Collection Day 3
72 Hoorain BO Collection Day 3: फिल्म ’72 हूरें’ (72 Hoorain) अपने रिलीज होने से पहले ही खूब सुर्खियों में रही है। वहीं, अब इस फिल्म को 7 जुलाई को रिलीज कर दिया गया है।
साथ ही अब फिल्म ’72 हूरें’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आ गया है। चलिए जान लेते हैं कि इस फिल्म ने तीसरे दिन कितनी कमाई की है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर बशीर और पवन मल्होत्रा स्टारर फिल्म ‘72 हूरें’ ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर महज 47 लाख का बिजनेस किया है, जो बेहद निराशाजनक है। हालांकि ये इस फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमें थोड़ा बदलाव हो सकता है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 1.26 करोड़ रुपये हो गई है।
साथ ही अगर इस फिल्म के बीते दो दिनों के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ‘72 हूरें’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर महज 35 लाख रुपये की कमाई की और दूसरे दिन इस फिल्म ने 45 लाख का कारोबार किया है।
दरअसल, फिल्म 72 हूरें उन फिल्मों में से है, जो रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर गई। साथ ही उम्मीद की गई कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन करेगी, लेकिन फिल्म की ओपनिंग कुछ खास नहीं रही। इसके बाद वीकेंड से उम्मीद की गई, लेकिन वीकेंड पर भी फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। अगर इस तरह फिल्म कमाई करेगी तो मेकर्स की उम्मीदों पर पानी फिरता हुआ नजर आ रहा है।
साथ ही अगर बात करें फिल्म की कहानी की तो ‘72 हूरें’ में दिखाया गया है कि कैसे मासूमों का ब्रेनवॉश करके उन्हें आतंकवाद की दुनिया में धकेला दिया जाता है। इस फिल्म की कहानी उन दो आतंकवादियों के आस-पास घूमती है, जो मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया में बम धमाके को अंजाम देते हैं। दरअसल उन आकतंवादियों का ये मानना होता है कि शहादत देने वालों को जन्नत में ’72 हूरें’ नसीब होती है।
इसके साथ ही बता दें कि ये फिल्म 7 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज की जा चुकी है। वहीं, इस फिल्म के ट्रेलर पर भी काफी बवाल मचा था। अब रिलीज के बाद इस फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.