Film 12th Fail Success Reason: एक्टर विक्रांत मेस्सी की फिल्म ’12वीं फेल’ (12th Fail) सफलता की एक ऐसी कहानी लिख रही है जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। कम बजट में बनी ये फिल्म बॉलीवुड के बड़े-बड़े एक्टर्स की फिल्मों को टक्कर दे रही है। बिना ज्यादा प्रमोशन और बिना किसी सपोर्ट के बस कहानी के दम पर ’12वीं फेल’ ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। न सिर्फ थिएटर में बल्कि ओटीटी पर भी ये फिल्म धमाल मचा रही है। हर प्लेटफॉर्म पर इस फिल्म को कामयाबी हासिल हुई है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस कामयाबी के कई सारे कारण हैं।
यह भी पढ़ें: Fatima Sana Shaikh का Aamir Khan के साथ क्यों जोड़ा जाता है नाम? ऑनस्क्रीन बेटी से रियल में क्या कनेक्शन?
क्या है इसके हिट होने का कारण?
ये फिल्म आपको जरूर देखनी चाहिए और ये आपको कई ऐसी वजह देती है कि आप इसे मिस नहीं कर सकते। बिना किसी तामझाम और दिखावे के ’12वीं फेल’ के थिएटर और ओटीटी पर पास होने की वजह के बारे में चलिए जानते हैं। सबसे पहले तो ये फिल्म ओटीटी पर इसलिए चल रही है क्योंकि बीते कुछ समय से ओटीटी पर हमारे देश की ऑडियंस शिफ्ट हो गई है। यहां सभी को मौका मिल रहा है। कहानी अच्छी हो और एक्टिंग दमदार हो तो कलाकार चाहे फिर मशहूर हो या नहीं, इससे दर्शकों को कोई फर्क नहीं पड़ता। अब दर्शक काफी समय से बर्बाद कंटेंट देखकर ऊब चुके हैं।
https://youtu.be/WeMJo701mvQ?feature=shared
विक्रांत मैसी ने चलाया फैंस पर जादू
फिल्म निर्माताओं ने लम्बे समय से दर्शकों के टेस्ट को इग्नोर किया है। शायद यही वजह है कि अभी भी ‘एनिमल’ (Animal) जैसी फिल्में बनाई जा रही हैं, जहां लड़कियों के साथ तुच्छ व्यवहार दिखाया जाता है। तो जहां ‘एनिमल’ जैसी फिल्म के लिए खरीदार मौजूद हैं, तो ’12वीं फेल’ जैसी खूबसूरत फिल्म के लिए दर्शक भी मौजूद हैं। दूसरी तरफ विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) 2023 के बेस्ट एक्टर बनकर उभरे हैं और शायद 2024 में भी रहेंगे। आईपीएस अधिकारी मनोज शर्मा का रोल उन्होंने जिस तरह निभाया है वो काफी रियल और दिल में उतर जाने वाला है। ऐसा सिर्फ विक्रांत मैसी ही कर सकते थे, उन्होंने अपने रोल के साथ पूरी तरह से जस्टिस किया है।
कहानी करती है इंस्पायर
वो अपने टैलेंट से एक ही पल में दर्शकों को हंसा सकते हैं, दूसरे ही पल में उन्हें रुलाने की कला भी उनमें मौजूद है। ओटीटी पर आते ही ये फिल्म आईएमडीबी चार्ट में टॉप पर पहुंच गई है। जहां एक तरफ भारतीय सिनेमा मर्दानगी का घटिया रूप पेश कर रहा है, वहीं विक्रांत मैसी एक मेहनती गांव के लड़के की ईमानदार कहानी सुनाकर फैंस का दिल चुरा रहे हैं। मनोज शर्मा के स्ट्रगल की कहानी से काफी कुछ सीखने को मिलता है। इससे कई लोगों की जिंदगी में उम्मीद जागती है। Vidhu Vinod Chopra की ये फिल्म युवाओं को इंस्पायर करती है।
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
32 mins agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 hr agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 hr ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 hr agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
19 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
19 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
21 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
22 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
23 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines