---विज्ञापन---

Fatima Sana Shaikh का Aamir Khan के साथ क्यों जोड़ा जाता है नाम? ऑनस्क्रीन बेटी से रियल में क्या कनेक्शन?

Aamir Khan-Fatima Sana Shaikh: आमिर खान और एक्ट्रेस फातिमा सना सेख का नाम एक-साथ क्यों जोड़ा गया। आइए जानते हैं...

---विज्ञापन---

Aamir Khan-Fatima Sana Shaikh: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी बेटी की शादी को लेकर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर मिस्टर परफेक्शनिस्ट और उनकी फैमिली की फोटोज खूब वायरल हो रही है।

साथ ही फैंस भी न्यूली वेड्स को जमकर बधाई दे रहे हैं। इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि एक्ट्रेस फातिमा सना शेख का नाम आमिर खान के साथ क्यों जोड़ा जाता है? बता दें कि हाल ही में आयरा की शादी में भी फातिमा नजर नहीं आई, जबकि वो अक्सर आमिर की बेटी के साथ नजर आती थीं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- अब FWICE ने की Maldives को बॉयकॉट करने की अपील, फिल्म मेकर्स से बोले- ‘वहां फिल्म की शूटिंग न करें’

---विज्ञापन---

अफेयर को लेकर चर्चा में रहे आमिर और फातिमा

दरअसल, एक्ट्रेस फातिमा सना शेख फिल्म ‘दंगल’ में उनकी ऑनस्क्रीन बेटी का रोल अदा कर चुकी हैं। वहीं, जब आमिर का किरण राव से तलाक हुआ था, तो उनका नाम फातिमा के साथ जोड़ा जाने लगा। उस दौरान मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि एक्ट्रेस फातिमा के लिए आमिर खान ने किरण संग अपने 15 साल के रिश्ते को तोड़ दिया। उस दौरान दोनों के अफेयर को लेकर खूब चर्चा हो रही थी। हालांकि मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने इसे पूरी तरह से खारिज कर दिया था और कहा था कि ऐसा नहीं है और मेरी लाइफ में कोई नहीं है।

---विज्ञापन---

पता नहीं लोग कैसे कुछ भी कह देते हैं- फातिमा

इतना ही नहीं बल्कि इस बारे में बात करते हुए फातिमा ने कहा था कि ऐसा कुछ भी नहीं है। पता नहीं लोग बिना जाने कुछ भी कैसे कह देते हैं। उन्होंने कहा था कि हम दोनों ने महज फिल्म में काम किया है, इससे ज्यादा कुछ नहीं। बता दें कि रियल लाइफ में भी दोनों सितारों का कोई कनेक्शन नहीं है।

---विज्ञापन---

फिल्म ‘दंगल’ में किया काम

बता दें कि आमिर खान और फातिमा सना शेख ने फिल्म ‘दंगल’ में साथ काम किया है। दोनों ने अपने अभिनय से दर्शकों के दिल में अपनी एक अलग जगह बनाई है। दोनों कलाकारों ने पर्दे पर बाप-बेटी का रोल निभाया था। ये जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया और जमकर वाहवाही लूटी।

First published on: Jan 11, 2024 10:18 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola