120 Bahadur Masti 4 Box Office Collection Day 5: फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ और विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी की ‘मस्ती 4’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज 5 दिन हो गए हैं. हालांकि फिल्म की कमाई में वीकेंड के बाद से गिरावट देखने को मिल रही है. ओपनिंग डे और वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन करने के बाद अब फिल्म की कमाई का ग्राफ नीचे गिरता दिखाई दे रहा है. वहीं जहां फरहान अख्तर की फिल्म 120 ‘बहादुर’ एक सीरीयस फिल्म है तो वहीं दूसरी ओर रितेश देशमुख की मल्टीस्टारर फिल्म ‘मस्ती 4’ एक कॉमेडी फिल्म है. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की है?
‘120 बहादुर’ की कमाई
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ की कमाई में पांचवें दिन भी गिरावट देखने को मिली है. फिल्म ने 5वें दिन 1.50 करोड़ की ही कमाई की. वीकेंड के बाद से ही ‘120 बहादुर’ की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. फिल्म ने भारत में अभी तक सिर्फ 13 करोड़ का ही बिजनेस किया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो फिल्म ने दुनिया भर में अब तक 15 करोड़ की ही कमाई की है.
यह भी पढ़ें: 120 Bahadur की कमाई में दूसरे दिन आया उछाल, Masti 4 का जान लें कैसा है हाल?
‘मस्ती 4’ का कलेक्शन
वहीं दूसरी ओर विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी की ‘मस्ती 4’ की कमाई की बात करें तो फिल्म ने 5वें दिन सिर्फ 1.60 करोड़ की कमाई की. पहले दिन फिल्म ने जहां 2.75 करोड़ की कमाई की थी, वहीं अब लगातार ये आंकड़ा और ज्यादा गिरता दिखाई दे रहा है. इस मल्टीस्टारर फिल्म ने 5 दिनों में भारत में 11.70 करोड़ की ही कमाई की है. वहीं दुनिया भर में फिल्म की कमाई का ये आंकड़ा 14.75 करोड़ पहुंच गया है.
यह भी पढ़ें: 120 Bahadur या Masti 4… पहले दिन किसने बॉक्स ऑफिस पर मारी बाजी? जानें कलेक्शन
दोनों फिल्मों की कास्ट
‘120 बहादुर’ फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है. इसमें इंडो-चाइना वॉर को दिखाया गया है. फिल्म में फरहान अख्तर के साथ-साथ राशि खन्ना, विवान भटेना, अंकित सिवाच और एजाज खान भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. वहीं ‘मस्ती 4’ की कास्ट की बात की जाए तो इसमें रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी के साथ-साथ एल्नाज नोरौजी, श्रेया शर्मा, रूही सिंह, अरशद वारसी, नरगिस फाखरी, नतालिया जानोसजेक और शाद रंधावा मुख्य भूमिका में नजर आए हैं.
संबंधित खबरें
लावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
52 mins agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
3 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
4 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
4 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
4 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
22 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
23 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 day ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines