120 Bahadur की कमाई में दूसरे दिन आया उछाल, Masti 4 का जान लें कैसा है हाल?

120 Bahadur Masti 4 Box Office Collection Day 2: ‘120 बहादुर’ और ‘मस्ती 4’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ की कमाई में जहां उछाल देखने को मिला है तो वहीं ‘मस्ती 4’ का हाल बेहाल है. चलिए आपको भी दोनों फिल्मों की कमाई के बारे में बताते हैं.

120 Bahadur Masti 4 Box Office Collection Day 2

'120 बहादुर' और 'मस्ती 4' की 2 दिन की कमाई

120 Bahadur Masti 4 Box Office Collection Day 2: फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ और विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी की ‘मस्ती 4’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. जहां एक तरफ फरहान अख्तर की फिल्म को ऑडियंस का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है तो वहीं दूसरी ओर ‘मस्ती 4’ को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल पा रहा है. इसके साथ ही फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ की कमाई में वीकेंड पर उछाल देखने को मिला है. जबकि ‘मस्ती 4’ की कमाई पहले दिन जैसी ही रही. चलिए दोनों फिल्मों की कमाई के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

‘120 बहादुर’ ने कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ की कमाई में दूसरे दिन उछाल देखने को मिला है. फिल्म ने दूसरे दिन 4 करोड़ की कमाई की है. जबकि पहले दिन फरहान अख्तर की फिल्म ने सिर्फ 2.25 करोड़ का ही कलेक्शन किया था. फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 14.26% रही. वहीं शोज की बात करें तो सुबह के शो 5.80%, दोपहर के शो 13.31%, शाम के शो 16.47% और रात के शो 21.44% रहे. फिल्म ने अब तक भारत में 6.25 करोड़ की कमाई कर ली है.

विज्ञापन

‘मस्ती 4’ का कलेक्शन

वहीं दूसरी ओर विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी की ‘मस्ती 4’ की कमाई में दूसरे दिन कोई उछाल नहीं देखने को मिला. मूवी ने पहले दिन जितनी कमाई की थी दूसरे दिन भी ‘मस्ती 4’ ने सेम कमाई की. दूसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2.75 करोड़ का बिजनेस किया है. अब तक दो दिनों में फिल्म ने भारत में 5.50 करोड़ की कमाई कर ली है. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का ये आंकड़ा ‘120 बहादुर’ से कम है.

विज्ञापन

दोनों फिल्मों की कास्ट

फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ की कास्ट की खूब तारीफ की जा रही है. फिल्म में फरहान अख्तर के साथ-साथ राशि खन्ना, विवान भटेना और अंकित सिवाच लीड रोल में हैं. वहीं ‘मस्ती 4’ की कास्ट की बात की जाए तो इसमें विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी के साथ-साथ एल्नाज नोरौजी, श्रेया शर्मा, रूही सिंह, अरशद वारसी, नरगिस फाखरी, नतालिया जानोसजेक, तुषार कपूर, शाद रंधावा और जेनेलिया डिसूजा मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ