18 की उम्र में इस हसीना के हैं कई दीवाने, फॉलोअर्स के दम पर टॉप एक्ट्रेस को भी छोड़ा पीछे

Uri The Surgical Strike Actress Net Worth And Followers: विक्की कौशल की उरी द सर्जिकल स्ट्राइक में नजर आईं एक्ट्रेस अब बड़ी हो चुकी हैं। सोशल मीडिया सेंसेशन बनीं एक्ट्रेस के 18 साल की उम्र में कई फॉलोअर्स हैं। इस मामले में उन्होंने बॉलीवुड की कई टॉप हसीनाओं को भी पीछे छोड़ दिया है।

Riva Arora

Riva Arora Net Worth And Followers.

Riva Arora Net Worth And Followers: फिल्म इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने बेहद कम उम्र में अपने काम के दम पर पहचान बनाई है। ये एक्ट्रेस जब फिल्मों में आईं तो साबित कर दिया कि इंडस्ट्री में उनकी पारी लंबी होगी। कुछ एक्ट्रेस ऐसी भी हैं, जिन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में डेब्यू किया। जब वह बड़ी हुईं तो उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो गया। आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस से रूबरू कराएंगे। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकीं रीवा अरोड़ा हैं, जिन्हें पहली बार विक्की कौशल के साथ फिल्म ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ में स्क्रीन शेयर करते हुए देखा गया था। रीवा अब बड़ी हो चुकी हैं और सोशल मीडिया उनके कई फॉलोअर्स हैं।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/Cxo2MYaIOW5/?img_index=1

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर रहती हैं काफी एक्टिव

विक्की कौशल की फिल्म ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ से फेमस हुईं एक्ट्रेस रीवा अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह हमेशा से अपनी सिजलिंग तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में एंट्री ले चुकीं रीवा अब बड़ी हो चुकी हैं। उनका ग्लैमरस अवतार देखने के बाद हर कोई शॉक्ड हो गया है।

https://www.instagram.com/p/Cx63oc3or-u/?img_index=1

विज्ञापन

इन फिल्मों में दिखा चुकीं जलवा

आपको बता दें कि रीवा अरोड़ा ने अपने करियर में सिर्फ चार फिल्मों में काम किया है लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग किसी टॉप एक्ट्रेस से कम नहीं है। इंस्टाग्राम पर उनके 11.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अपने फॉलोअर्स के दम पर उन्होंने बी-टाउन की कई हसीनाओं को पीछे छोड़ दिया है। रीवा ने फिल्मों के अलावा वेब सीरीज में भी काम किया है। उनकी पहली फिल्म ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ थी। इसके अलावा रीवा को ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’, ‘सेक्स 375’ और ‘गुंजन सक्सेस द कारगिल गर्ल’ में नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/Cy7PgK9ohRu/?img_index=1

लग्जरी लाइफ जीती हैं रीवा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रीवा अरोड़ा लग्जरी लाइफ जीती हैं। उन्हें महंगी गाड़ियों का काफी शौक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 10 मिलियन फॉलोअर्स हुए तो उन्होंने ऑडी क्यू3 खरीदी थी। जीक्यू की रिपोर्ट के मुताबिक, रीवा अरोड़ा की कुल नेटवर्थ 8.2 करोड़ रुपये के आसपास है। फिल्मों के अलावा वह कई बड़े ब्रांड को एंडोर्स भी करती हैं, जो उनकी कमाई का एक खास जरिया है।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/C2JPF0Tp_Ti/?img_index=1

इन हसीनाओं को छोड़ा पीछे

बता दें कि रीवा अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग के दम पर इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को भी पीछे छोड़ दिया है। जहां करिश्मा के इंस्टा फॉलोअर्स 8.3 मिलियन हैं तो वहीं रीवा को 11.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। इसके अलावा रीवा ने कृति खरबंदा को भी पीछे छोड़ दिया है। दोनों के इंस्टा फॉलोअर्स में काफी गैप है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ