'मुझे कोई काम नहीं दे रहा है', मशहूर एक्ट्रेस का बेरोजगारी पर छलका दर्द

Pooja Batra Viral Video: एक मशहूर एक्ट्रेस को आज इंडस्ट्री में कोई काम नहीं दे रहा है। ये एक्ट्रेस अब कैमरे के सामने फिल्म मेकर्स से काम की मांग कर रही है और बता रही है कि इंडिया में कोई उसे फिल्म देने के लिए तैयार नहीं है। तो चलिए पता लगाते हैं अब ये एक्ट्रेस कौन है जो इस वक्त ऐसे मजबूर हो गई है।

Pooja Batra Viral Video

पूजा बत्रा को इंडस्ट्री में नहीं मिल रहा काम

Pooja Batra Viral Video: एक पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेस का सोशल मीडिया पर शॉकिंग वीडियो सामने आया है। एक एक्ट्रेस जो कभी बॉलीवुड इंडस्ट्री पर रूल करती थीं और अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता करती थीं आज वो गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। एक मशहूर अदाकारा के बेरोजगार होने की खबर सामने आई है और वो अब इस हाल में पहुंच गई हैं कि सामने से आकर उन्हें ये गुजारिश करनी पड़ रही है कि प्लीज मुझे काम दे दो। बता दें, ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि पूजा बत्रा (Pooja Batra) हैं। वैसे तो पूजा बत्रा को पूरी दुनिया जानती है लेकिन अगर आप भी इंडस्ट्री की तरह उन्हें भूल गए हैं तो याद दिला दें, पूजा बॉलीवुड के अलावा तमिल, तेलगु, मलयालम, फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन

इंडस्ट्री से गायब हुईं पूजा बत्रा

पूजा बत्रा ने पंजाबी इंडस्ट्री में भी काम किया है और वो इंग्लिश फिल्मों और टीवी शोज में भी दिखाई दे चुकी हैं। पूजा बत्रा ने गोविंदा, अनिल कपूर , अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और सलमान खान जैसे सभी सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। पूजा बत्रा को लोग फिल्म ‘नायक’ (Nayak: The Real Hero) और ‘कहीं प्यार ना हो जाए’ (Kahin Pyaar Na Ho Jaaye) के लिए याद करते हैं। पूजा बत्रा की खूबसूरती और पर्दे पर उनका बबली नेचर खूब पसंद किया जाता था। लेकिन उन्होंने शादी कर इंडस्ट्री से दूरी बना ली।

विज्ञापन

एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम

मगर अब पूजा भारत लौट आई हैं और उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया है कि वो फिर से काम करना चाहती हैं। लेकिन अब उनके पास कोई काम नहीं है। पूजा बत्रा का दावा है कि उन्हें इंडिया में कोई काम नहीं दे रहा है। एक्ट्रेस का कहना है कि एक्टिंग करना मुश्किल है लेकिन कमबैक करना उससे भी ज्यादा मुश्किल होता है। बता दें, अपने इस इंटरव्यू में पूजा बत्रा ने सभी फिल्म मेकर्स से एक गुजारिश भी की है। एक्ट्रेस ने कहा है, ‘जो भी फिल्म मेकर्स उन्हें देख रहे हैं वो उन्हें बताना चाहती हैं कि वो भारत लौट आई हैं और अच्छे प्रोजेक्ट्स में काम करना चाहती हैं।’ अब देखना होगा कि उनकी आवाज कोई सुनता है और कब एक्ट्रेस की झोली में अच्छा प्रोजेक्ट आकर गिरता है।

विज्ञापन

कमबैक का है इंतजार

फिलहाल तो वो काम की तलाश में भटक रही हैं। बता दें, पूजा बत्रा की उम्र 47 साल है। हालांकि, एक्ट्रेस आज भी बेहद हॉट दिखती हैं। उनकी फिटनेस देख आप भी दंग रह जाएंगे। पूजा के सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी ढेरों खूबसूरत फोटोज पड़ी हुई हैं। अक्सर बिकिनी फोटोज शेयर कर वो सोशल मीडिया पर आग लगा देती हैं और लोगों का अटेंशन चुरा लेती हैं। ऐसे में जब वो बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी तो उनका कमबैक देख दर्शक एक बार फिर उनके दीवाने हो जाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ