कौन हैं मिस्ट्री मैन Kabir Bahia? जिन्होंने चुराई Kriti Sanon की रातों की नींद, MS धोनी से है खास कनेक्शन

Kriti Sanon With Mystery Men: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का नाम साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ हमेशा जुड़ता आया है। अब खबर है कि एक्ट्रेस ने प्रभास को छोड़कर किसी दूसरे का हाथ थाम लिया है। उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें उन्हें मिस्ट्री मैन के साथ देखा गया है।

Kriti Sanon

Kriti Sanon With Mystery Men

Kriti Sanon With Mystery Men: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘क्रू’ को लेकर लाइमलाइट में छाई हुई हैं। उनकी ये फिल्म 29 मार्च को थिएटर में रिलीज होनी है। खैर फिल्म की रिलीज में अभी वक्त है, लेकिन इस बीच कृति अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में आ गई हैं। दरअसल, उनकी एक तस्वीर रेडिट.कॉम पर वायरल हो रही है, जिसमें कृति को मिस्ट्री मैन के साथ लंदन की सड़कों पर स्पॉट किया गया है। तस्वीर आने के बाद से ही गॉसिप गलियारों में एक्ट्रेस के अफेयर की चर्चा होनी शुरू हो गई है।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/C4sPm2docrC/?utm_source=ig_embed&ig_rid=54596f9d-aeb0-4736-bf10-83ed5945537e

विज्ञापन

कौन हैं मिस्ट्री मैन?

रेडिट.कॉम की पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि कृति सेनन किसी के साथ रिलेशनशिप में हो सकती हैं। चर्चा है कि एक्ट्रेस तस्वीर में जिस मिस्ट्री मैन का हाथ पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं, वह उनके बॉयफ्रेंड हैं, जिनका नाम कबीर बहिया बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कबीर एक बिजनेसमैन हैं और कृति से करीब दस साल छोटे हैं।

विज्ञापन

धोनी से है खास कनेक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कबीर बहिया का क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से खास कनेक्शन है। वह क्रिकेटर की वाइफ साक्षी धोनी के रिश्तेदार हैं, जो ब्रिटेन में रहते हैं। उन्हें कई बार धोनी के साथ में देखा जा चुका है। बताया जाता है कि कबीर का इंग्लैंड में बिजनेस है। फिलहाल लिंकअप की इन खबरों पर कृति सेनन ने अब तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है। आने वाला वक्त ही बताएगा कि इन खबरों में कितनी सच्चाई है।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/reel/C4ceDrWrVBP/?utm_source=ig_embed&ig_rid=2d83fb30-2f34-4b31-8e68-38647a8e7027

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

उधर, रेडिट की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपने रिएक्शन दे रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘यह निश्चित रूप से कृति है क्योंकि आप बाईं ओर उसकी टीम के सदस्यों को देख सकते हैं।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अगर यह वही कबीर बहिया है, तो भाई 11 साल छोटा है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘हां, वही है ये। 11 साल छोटा??? और यहां हम अनन्या आर्क को कोस रहे थे!!! सब चलता है।’ गौरतलब है कि इससे पहले कृति सेनन का नाम साउथ सुपरस्टार्स प्रभास के साथ जुड़ चुका है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ