Kangana Ranaut का बीजेपी से टिकट मिलने के बाद पहला रिएक्शन, एक्ट्रेस ने कही बड़ी बात

Kangana Ranaut, Lok Sabha Election 2024: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को लेकर बड़ी खबर आ रही है और फैंस के लिए खुशखबरी भी है। कंगना रनौत को बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारा है।

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut, Lok Sabha Election 2024: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को लेकर बड़ी खबर आ रही है। कंगना रनौत को बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारा है। जैसे ही ये खबर सामने आई तो फैंस खुशी से झूम उठे। होली के खास मौके पर एक्ट्रेस को बीजेपी ने टिकट देकर इसे और भी खास बना दिया है।

विज्ञापन

अरुण गोविल को भी मिला टिकट

बता दें कि आज होली के मौके पर बीजेपी ने उम्मीदवारों की अपनी पांचवीं लिस्ट जारी की है। पार्टी से हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से कंगना को टिकट दिया है। ना सिर्फ कंगना रनौत बल्कि टीवी के राम यानी अरुण गोविल को भी पार्टी ने मेरठ लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, टिकट मिलने के बाद कंगना रनौत ने का पहला रिएक्शन भी आ गया है। एक्ट्रेस ने अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में कंगना ने लिखा कि मेरे प्यारे भारत और बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) को मैंने हमेशा बिना शर्त के सपोर्ट किया है। आज बीजेपी ने मुझे मेरे जन्मस्थान हिमाचल प्रदेश, मंडी (निर्वाचन क्षेत्र) से अपना लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

यूजर्स ने दी बधाई

एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि मैं ऑफिशियली पार्टी में शामिल होकर बेहद खुश हूं। मैं एक योग्य कार्यकर्ता और विश्वसनीय लोक सेवक बनने की आशा रखती हूं। वहीं, जैसे ही एक्ट्रेस का ये पोस्ट सामने आया तो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। सभी कंगना को बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि आपको बहुत बधाई। दूसरे यूजर ने लिखा कि ऑल द बेस्ट। तीसरे यूजर ने कहा कि बहुत शुभकामनाएं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ