Elvish Yadav
विज्ञापन

अपने तो अपने होते हैं... Elvish Yadav ने जेल से बाहर आने के बाद शेयर किया व्लॉग

Elvish Yadav: जैसे ही एल्विश जेल से बाहर आए तो बीते दिन उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी। वहीं, अब जेल से बाहर आने के बाद एल्विश का पहला व्लॉग भी आ गया है। आइए आपको बताते हैं कि एल्विश ने अपने व्लॉग में क्या कहा?

Elvish Yadav: फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव इन दिनों स्नेक वेनम केस की वजह से खूब चर्चा में बने हुए हैं। इस केस में एल्विश को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया था, हालांकि अब ‘राव साहब’ को जमानत मिल गई है। वहीं, जैसे ही एल्विश जेल से बाहर आए तो बीते दिन उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी।  अब जेल से बाहर आने के बाद एल्विश का पहला व्लॉग भी आ गया है।

जेल से बाहर आने के बाद पहला व्लॉग

एल्विश यादव ने अपने यूट्यूब चैनल Elvish Yadav Vlogs पर जेल से बाहर आने के बाद पहला व्लॉग शेयर किया है। इसको शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि I AM BACK। वहीं, इस व्लॉग में एल्विश कहते हैं कि मुझे मिस किया या नहीं। इसके बाद एल्विश अपने जीजू से परिचय कराते हैं। फिर एल्विश बातें करते हैं और ऐसे ही व्लॉग आगे बढ़ता है। इसके बाद एल्विश अपने हेयर सेट कराके अपने घर आ जाते हैं और खाना खाते हैं। इस दौरान उनकी मां भी नजर आती हैं, जो थोड़ी उदास थोड़ी खुश दिखती हैं।

Advertisment

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Elvish Raosahab (@elvish_yadav)

एल्विश ने किया सभी का थैंक्स

इसके बाद अपने व्लॉग में एल्विश कहते हैं कि अपने तो अपने होते हैं, अच्छे टाइम पर सभी आपके साथ रहेंगे, लेकिन बुरे टाइम पर आपकी फैमिली ही आपको सपोर्ट करेगी। इस बुरे टाइम में जिसने मेरा साथ दिया उन्हें भी थैंक्स, जिसने नहीं दिया उन्हें भी थैंक्स, जिसने बुराई की उन्हें भी थैंक्स और जिन्होंने अच्छी की उन्हें भी थैंक्स। वहीं, इस दौरान एल्विश की मां भी सभी को थैंक्स करती हैं।

क्या था मामला?

बता दें कि साल 2023 में एल्विश यादव का नाम स्नेक वेनम केस में आया था। इसके बाद इस केस की जांच हुई और एफएसएल रिपोर्ट में सांप के जहर होने की पुष्टि हुई। इसके बाद 17 मार्च को एल्विश को नोएडा पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया और अरेस्ट कर लिया। फिर उन्हें 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया और अब उन्हें इस केस में जमानत पर रिहा किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ