Aditi Rao Hydari और Siddharth ने गुपचुप की शादी! दोनों झेल चुके तलाक का दर्द

Aditi Rao Hydari Siddharth Wedding: अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ को लेकर इस वक्त पूरी दुनिया बातें कर रही है। ये कपल सीक्रेटली शादी कर चुके हैं ऐसे रूमर्स उड़ रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इन दोनों की इस शादी से पहले भी एक-एक शादी हो चुकी है। दोनों ने ही अपनी शादी को टूटते हुए देखा है।

Aditi Rao Hydari Siddharth Wedding

एक शादी टूटने के बाद अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने की सीक्रेट वेडिंग!

विज्ञापन

Aditi Rao Hydari Siddharth Wedding: अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) और उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ (Siddharth) को लेकर अभी-अभी एक शॉकिंग खबर सामने आई है। इस कपल ने बिना किसी को भनक पड़ने दिए अपने रिश्ते को शादी के बंधन में बदल दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि लम्बे समय तक डेटिंग के बाद फाइनली अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ शादी कर चुके हैं। आज ही इस कपल के सात फेरे लेने की खबर सामने आई है। तेलंगाना के हैदराबाद में श्रीरंगपुरम के श्री रंगनायकस्वामी नाम के मंदिर में ये कपल शादी के बंधन में बंधा है। सिर्फ इन दोनों के करीबी ही शादी का हिस्सा बने हैं।

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने की सीक्रेट वेडिंग!

फैंस अभी भी इस कपल की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अभी तक शादी के बाद न तो इन्होंने कोई तस्वीर जारी की है और न ही इस खबर पर मुहर लगाई है। ऐसे में अभी कुछ भी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता। वहीं, बात इनकी लव स्टोरी की करें तो साल 2021 से इनके लव अफेयर के चर्चे खबरों का बाजार गर्म कर रहे हैं। तमिल-तेलुगु फिल्म ‘महा समुद्रम’ के सेट पर ही अदिति और सिद्धार्थ की पहली बार मुलाकात हुई थी। यहीं से इनके प्यार की कहानी शुरू हुई।

Advertisment

कई साल से चल रही डेटिंग

दोनों को अक्सर कई इवेंट्स पर साथ देखा जाता था जिसके बाद फैंस को यकीन हो गया था कि इन दोनों के बीच कुछ तो खिचड़ी पक रही है। हालांकि, कपल ने कभी भी अपने रिश्ते को दुनिया के सामने एक्सेप्ट नहीं किया। लेकिन फैंस समझ गए थे कि आखिर चल क्या रहा है। इन दोनों की नजदीकियां साफ दिखाई देने लगी थीं। सोशल मीडिया पर भी इन दोनों को एक-दूसरे की तस्वीरों पर प्यार लुटाते हुए देखा गया। एक डांसिंग वीडियो ने इन दोनों की पोल खोल दी थी। जब ये दोनों साथ में डांस करते नजर आए तो फैंस भी इनकी जोड़ी देख इम्प्रेस हो गए।

विज्ञापन

दोनों का पहले हो चुका तलाक

बता दें, ये न तो अदिति की और न ही सिद्धार्थ की पहली शादी है। साल 2003 में सिद्धार्थ ने मेघना से पहली शादी की थी, लेकिन 2007 में दोनों का तलाक हो गया। अदिति की बात करें तो वो इंडस्ट्री में एंट्री से पहले ही सत्यदीप मिश्रा की वाइफ बन चुकी थीं। साल 2009 में इनकी शादी हुई और साल 2013 में दोनों अलग हो गए। अब अदिति और सिद्धार्थ एक-दूसरे के साथ शादी कर नई दुनिया बसा चुके हैं। फिलहाल इनके ऑफिशियल ऐलान का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ