Popular K-pop Star Attempt Suicide: मशहूर के-पॉप स्टार को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। अब फेमस सिंगर ने आत्महत्या करने की कोशिश की है और वो हॉस्पिटल में हैं। ये तो शुक्र है कि उनकी जान बच गई लेकिन उन्होंने ये कदम क्यों उठाया ये जानकर आप भी घबरा जाएंगे। सुनने में आया है कि टी-आरा (T-ara) की एक्स मेंबर एरियम (Areum) ने आज सुबह अपनी जान लेने की कोशिश की है। उनके इस कदम को उठाने के पीछे की वजह उनके एक्स-पति बताए जा रहे हैं।
मशहूर के-पॉप स्टार ने की अपनी जान देने की कोशिश
कई दिनों से के-पॉप स्टार एरियम अपनी शादीशुदा जिंदगी में चल रही प्रॉब्लम को लेकर चर्चाओं में बनी हुई थीं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी एक तस्वीर शेयर कर फैंस को चौंका दिया था। सिंगर ने अपने साथ हुई मारपीट की फोटोज पोस्ट की थीं जिसमें वो जख्मी दिख रही थीं। उन्होंने एक लम्बा-चौड़ा नोट भी लिखा था। इसमें उन्होंने अपने पति किम यंग-गुल पर कई बड़े आरोप लगाए थे। एरियम ने रिवील किया था कि उनके पति उन्हें बच्चों के सामने बुरी तरह से पीटते हैं। साथ ही वो जुआ और वेश्यावृत्ति जैसी चीजों से भी एडिक्टेड थे।
https://www.instagram.com/p/CzKY2QbSzhJ/?img_index=1
पति के जुल्मों से तंग आकर लिखा सुसाइड नोट
सिंगर ने बताया था कि वो अपने पति से अलग होना चाहती हैं और वो ऑफिशियली तलाक लेने के बाद अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर लेंगी। लेकिन उससे पहले ही एरियम ने अपनी जिंदगी लेने का फैसला कर लिया। अब एक्ट्रेस हॉस्पिटल में एडमिट हैं और उनका इलाज करवाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी तक एरियम को होश नहीं आया है और न ही उन्हें लेकर कोई और जानकारी सामने आई है। बस इतना ही पता चला है कि उन्होंने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा था।
अभी तक नहीं आया होश
वैसे ये भी कहा जा रहा है कि एरियम ने इससे पहले भी अपनी जान लेने की कोशिश की थी। तब भी उन्हें ICU में एडमिट करवाया गया था। लेकिन इस बार मामला काफी गंभीर हो गया है। अब तक उन्हें होश नहीं आया है ऐसे में फैंस भी घबराए हुए हैं। अगर एरियम को कुछ हो गया तो के-पॉप फैंस को बड़ा झटका लगेगा। अब सभी लोग ये दुआ कर रहे हैं कि वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।