ICAI CA Foundation 2022: आईसीएआई सीए फाउंडेशन दिसंबर परीक्षा के एडमिट कार्ड जानें कब होंगे जारी? यहां देखें लेटेस्ट अपडेट
Edited By Niharika Gupta

CAI CA Foundation 2022
Edited By Niharika Gupta

CAI CA Foundation 2022
ICAI CA Foundation 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) दिसंबर सत्र की परीक्षा के लिए CA फाउंडेशन एडमिट कार्ड 2022 जल्द ही जारी करेगा। आधिकारिक बयान के अनुसार, सीए फाउंडेशन के उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड को परीक्षा शुरू होने से 14 दिन पहले eservices.icai.org पर जारी किया जाएगा।
ICAI ने कहा है कि किसी भी उम्मीदवार को कोई भी फिजिकल एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके सीए फाउंडेशन दिसंबर 2022 प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
सीए फाउंडेशन दिसंबर सत्र के परीक्षा 14, 16, 18 और 20 दिसंबर, 2022 को आयोजित करेगा। सिद्धांतों और लेखांकन के अभ्यास (पेपर 1) और बिजनेस लॉ, बिजनेस कॉरेस्पोंडेंस एंड रिपोर्टिंग (पेपर 2) के लिए शिफ्ट का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। जबकि बिजनेस मैथमेटिक्स, लॉजिकल रीजनिंग एंड स्टैटिस्टिक्स (पेपर 3) और बिजनेस इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस एंड कमर्शियल नॉलेज (पेपर 4) की शिफ्ट टाइमिंग दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: