ICSI CSEET 2022 Result Declared: सीएसईईटी नवंबर के परिणाम घोषित, ये रहा Direct Link
Edited By Niharika Gupta

ICSI CSEET Result 2022 Released
Edited By Niharika Gupta

ICSI CSEET Result 2022 Released
ICSI CSEET November 2022 Result: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने सीएस एक्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) के परिणाम घोषित किए है। परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- icsi.edu पर चेक कर सकते हैं।
उम्मीदवार अपने सीएसईईटी रजिस्ट्रेशन नंबर (unique ID) और जन्म तिथि के माध्यम से लॉग इन करके स्कोरकार्ड देख सकते हैं। सीएस एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) का आयोजन 12 और 14 नवंबर 2022 को किया गया था। रिजल्ट के साथ प्रत्येक छात्र के विषयवार मार्क्स भी संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध कर दिए गए है।
आईसीएसआई ने सीएसईईटी नवंबर रिजल्ट जारी कर दिया है। सीएस एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट का ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स का स्टेटमेंट नवंबर 2022 को जारी किया गया है। अभ्यर्थी रिजल्ट अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे और प्रिंटआउट लेकर उसे आगे की जरूरत के लिए रख सकेंगे। अभ्यर्थियों को रिजल्ट की हार्ड कॉपी नहीं दी जाएगी।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: