ICSI CSEET 2022 Result: आईसीएसआई सीएसईईटी नवंबर का रिजल्ट आज शाम 4 बजे होगा जारी, इन डिटेल्स से देख पाएंगे स्कोरकार्ड
Edited By Niharika Gupta

ICSI CSEET Result 2022
Edited By Niharika Gupta

ICSI CSEET Result 2022
ICSI CSEET November 2022 Result: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया आज, 21 नवंबर को शाम 4 बजे कंपनी सेक्रेटरीज एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET Result) 2022 नवंबर सत्र के परिणाम की घोषणा करेगा। जो उम्मीदवार CSEET नवंबर 2022 परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट- icsi.edu पर परिणाम चेक कर सकेंगे हैं। ICSI के अनुसार, CSEET नवंबर 2022 का परिणाम शाम 4 बजे तक घोषित किया जाएगा।
उम्मीदवार CSEET 2022 परिणाम वेबसाइट- icsi.edu पर लॉग-इन क्रेडेंशियल- रजिस्ट्रेशन नंबर (unique ID) और जन्म तिथि का उपयोग करके देख सकते हैं। सीएस एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) का आयोजन 12 और 14 नवंबर 2022 को किया गया था। इस परीक्षा का रिजल्ट सोमवार, 21 नवंबर 2022 को शाम 4 बजे के करीब जारी किया जा सकता है। रिजल्ट के साथ प्रत्येक छात्र के विषयवार मार्क्स भी संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
आईसीएसआई के अनुसार, रिजल्ट घोषित होने के बाद सीएस एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट का ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स का स्टेटमेंट नवंबर 2022 को जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी रिजल्ट के बाद अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे और प्रिंटआउट कर उसे आगे की जरूरत के लिए रख सकेंगे। अभ्यर्थियों को रिजल्ट की हार्ड कॉपी नहीं दी जाएगी।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: