UPSSSC PET Answer Key 2022: यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा की आंसर-की जारी, यहां Direct Link से करें डाउनलोड

GATE 2023

GATE 2023

विज्ञापन

UPSSSC PET Answer Key 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आज प्रारंभिक योग्यता परीक्षा (PET) की आंसर-की जारी कर दी। आंसर-की आधिकारिक यूपीएसएसएससी वेबसाइट – upsssc.gov.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

परीक्षा 15 और 16 अक्टूबर, 2022 को दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी। आंसर-की डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए इन स्टेप्स से चेक कर सकते है।

Advertisment
विज्ञापन

UPSSSC PET Answer Key 2022: ऐसे करें डाउनलोड

  • यूपीएसएसएससी की आधिकारिक साइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध UPSSSC PET आंसर-की 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
  • आंसर-की के लिए साइट पर क्लिक करें या आंसर-की डाउनलोड करें।
  • यदि आप व्यू पर क्लिक करते हैं तो आपकी आंसर-की स्क्रीन पर जारी होगी।
  • पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

आयोग जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उत्तर कुंजी की आपत्ति विंडो खोलेगा। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को जल्द ही आपत्ति विंडो के बारे में सूचित किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ