UPSSSC PET 2023 : UP के युवाओं के लिए गुड न्यूज, PET एग्जाम को लेकर सामने आया ताजा अपडेट

UPSSSC PET Admit Card 2023 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से इस साल यानी 2023 के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में इस महीने के 28-29 अक्टूबर को पीईटी की परीक्षा होनी है।

BeFunky-photo (88)
विज्ञापन

UPSSSC PET Exam 2023  : उत्तर प्रदेश के युवाओं के पास रोजगार पाने का एक सुनहरा अवसर है, बता दें कि इसके लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से हर साल प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2023) आयोजित कराई कराई जाती है। इस साल यानी 2023 के लिए UPSSSC ने पीईटी एग्जाम की तारीख का ऐलान कर दिया है। अगर आप पीईटी में अच्छा स्कोर प्राप्त करेंगे तो आपको यूपी में आने वाली ग्रुप सी की भर्तियों में बैठने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें – इतिहास में पहली बार ट्रांसजेंडर प्रतियोगी, मिस यूनिवर्स के लिए 2 ट्रांस महिलाओं का सिलेक्शन

Advertisment

सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर

यूपीएसएसएससी ने पीईटी-2023 के लिए 30 अगस्त तक आवेदन मांगे थे, इसके बाद अभ्यर्थियों को 6 सितंबर तक फॉर्म में संशोधन करने का मौका मिला था। उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में इस महीने में 28-29 अक्टूबर को पीईटी की परीक्षा होगी, आयोग एग्जाम के 15 दिन पहले यानी अक्टूबर के दूसरे हफ्ते एडमिट कार्ड जारी कर देगा। ऐसे में अगर आप सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो अभी से ही तैयारी में जुट जाएं।

 

UPSSSC PET Admit Card 2023 releasing shortly at upsssc.gov.in; Here's how to download

विज्ञापन

 

आपको बता दें कि पीईटी 2022 का स्कोर कार्ड 24 जनवरी 2024 तक ही मान्य होगा। उत्तर प्रदेश में इस अवधि तक निकलने वाली भर्ती के लिए पीईडी-2022 का स्कोर कार्ड मान्य रहेगा, इसके बाद पीईटी-2023 वाला स्कोर कार्ड मान्य और पीईटी-2022 का स्कोर कार्ड अमान्य हो जाएगा। पीईटी का स्कोर कार्ड एक साल तक मान्य रहता है, इसलिए यूपीएसएसएससी हर साल पीईटी का एग्जाम आयोजित करता है।

विज्ञापन

जानें क्या है एग्जाम पैटर्न ?

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023 (PET 2023) में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों को दो घंटों में 100 प्रश्नों के जवाब देने होंगे और सभी प्रश्न एक नंबर के होंगे। इसमें निगेटिव मार्किंग भी होगी, इसलिए एक प्रश्न गलत होने पर आपके चौथाई अंक काट जाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ