UPSC IFS Result 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय वन सेवा परीक्षा (IFS) 2024 का फाइनल रिजल्ट 19 मई 2025 को आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिया है। इंटरव्यू राउंड में शामिल सभी अभ्यर्थी अब वेबसाइट पर जाकर यूपीएससी आईएफएस फाइनल रिजल्ट 2024 का पीडीएफ (UPSC IFS Final Result 2024 PDF) डाउनलोड करके अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
UPSC IFS 2024 में कनिका अनभ बनीं टॉपर
UPSC द्वारा जारी मेरिट लिस्ट के अनुसार रांची की कनिका अनभ (रोल नंबर 4117694) ने इस वर्ष की भारतीय वन सेवा परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया है। उनके साथ कुल 10 टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है, जिसमें दूसरे नंबर पर खंडेलवाल आनंद अनिलकुमार और तीसरे पर अनुभव सिंह हैं।
UPSC IFS 2024: परीक्षा प्रक्रिया
प्रीलिम्स परीक्षा: UPSC CSE प्रीलिम्स के साथ आयोजित हुई थी।
मेंस परीक्षा: चयनित उम्मीदवारों ने 24 नवंबर से 1 दिसंबर 2024 के बीच IFS Mains दिया था।
इंटरव्यू राउंड: मेंस क्लियर करने वाले अभ्यर्थियों को 21 अप्रैल से 2 मई 2025 तक इंटरव्यू के लिए बुलाया गया।
फाइनल रिजल्ट: अब इन सभी चरणों के बाद UPSC ने 19 मई 2025 को फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है।
UPSC IFS Final Result 2024: कैसे चेक करें रिजल्ट?
1. सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद होमपेज पर मौजूद ‘What’s New’ सेक्शन में जाएं।
3. वहां दिए गए लिंक “Indian Forest Service Examination, 2024 Final Result” पर क्लिक करें।
4. अब रिजल्ट PDF ओपन करें।
5. यहां अपने रोल नंबर को जल्दी खोजने के लिए Ctrl + F दबाकर सर्च करें।
6. रिजल्ट PDF को डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सेव करें।
UPSC IFS Toppers 2024: यहां देखें टॉप 10 टॉपर्स के नाम
रैंक 1 – कनिका अनभ
रैंक 2 – खंडेलवाल आनंद अनिलकुमार
रैंक 3 – अनुभव सिंह
रैंक 4 – जैन सिद्धार्थ पारसमल
रैंक 5 – मंजूनाथ शिवप्पा निदोनी
रैंक 6 – संस्कार विजय
रैंक 7 – मयंक पुरोहित
रैंक 8 – सनीष कुमार सिंह
रैंक 9 – अंजलि सोंढिया
रैंक 10 – सत्य प्रकाश
ध्यान रखने योग्य बातें:
चयनित उम्मीदवारों की मार्कशीट और कट-ऑफ जल्द ही वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इसके अलावा, सभी चयनित उम्मीदवारों को संबंधित विभाग की ओर से आगे की प्रक्रिया के लिए संपर्क किया जाएगा। आपका नाम अगर लिस्ट में हैं तो अपने सभी डाक्यूमेंट्स समय पर तैयार रखें।