UPSC Mains Result 2023 released: संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) ने मुख्य परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है, जो उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
दो पालियों में आयोजित की गई परीक्षा
बता दें कि यूपीएससी मुख्य परीक्षा 15, 16, 17, 23 और 24 सितंबर 2023 को आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी- पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी। अब जितने उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में पास हुए थे, उन्हें इंटरव्यू की तारीखों का इन्तजार करना होगा।
इंटरव्यू के लिए पास हुए सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन DAF-II भरना और जमा करना होगा, जो संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट( (upsconline.nic.in) पर उपलब्ध है। DAF-II भरने की अंतिम तारीख 15 दिसंबर, 2023 शाम 6:00 बजे तय की गई है।
वे सभी उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
हम कुछ स्टेप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर पाएंगे।
1. सबसे पहले आपको यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।
2. होमपेज पर दिख रहे यूपीएससी मेंस रिजल्ट 2023 लिंक पर जाएं और उस पर क्लिक करें।
3. रिजल्ट पर क्लिक करने के बाद एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिसमें उम्मीदवार अपना रिजल्ट देख सकेंगे
4. इसके बाद आप पेज को डाउनलोड करें और एक हार्ड कॉपी अपने सिस्टम में सेव करें।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
4 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
5 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
6 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
6 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
8 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
10 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
10 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
10 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines