UP Board Exam 2023: उत्तरप्रदेश बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 (UP Board Exams 2023) में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल बोर्ड द्वारा इस परीक्षा का टाइमटेबल तो पहले ही जारी कर दिया गया है और अब इसकी विषयवार डेटशीट भी जल्द ही जारी की जा सकती है। टाइम टेबल के बाद से ही छात्रों के मन में ये सवाल है कि किस सबजेक्ट का पेपर कब होगा ? छात्रों को इस सवाल का जवाब डेटशीट जारी होते ही मिल जाएगा।
16 फरवरी से होगी प्रेक्टिकल परीक्षाएं
यूपी बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन 16 फरवरी से 28 फरवरी 2023 के बीच किया जाएगा।वहीं, बोर्ड परीक्षाएं मार्च 2023 में आयोजित होने वाली है। नोटिफिकेशन के अनुसार, सभी कक्षाओं में कोर्स पूरा करने की लास्ट डेट 20 जनवरी 2023 तय की गई है। वहीं रिपोर्टस के मुताबिक विषयवार डेटशीट साल के अंत तक जारी कर दी जा सकती हैं।
UP Board Exam 2023: टाइम टेबल
– पूरा कोर्स खत्म करवाने की आखिरी तारीख- 20 जनवरी 2023
– यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के लिए Pre Board – 1 फरवरी से 15 फरवरी 2022
– यूपी बोर्ड Practical परीक्षाओं का आयोजन – 16 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक
– UP Board Exam का आयोजन- मार्च 2023
– Mid Term Exam के अंकों को वेबसाइट पर जारी होने की तारीख- नवंबर 2022 के अंतिम सप्ताह तक
इस बार कक्षा 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 58 लाख 78 हजार छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। इसमें हाईस्कूल यानी 10वीं के कुल छात्रों की संख्या 31,28,318 है। वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की कुल संख्या 27,50,130 है।
अभी पढ़ें – JEE Main 2023: जेईई मेन शेड्यूल को लेकर सोशल मीडिया पर फेक नोटिस वायरल, NTA ने दी ये सफाई
UP Board Exam 2023 Date Sheet: परीक्षा की डेटशीट ऐसे करें चेक
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
– उसके बाद नए पेज पर नोटिफिकेशन सेक्शन में जाएं।
– उसके बाद नए पेज पर अपनी कक्षा का चयन करें।
– अब आपकी डेटशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।
– इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
UP Board Exam 2023 Date Sheet: परीक्षा की डेटशीट देखने के लिए यहां क्लिक करें
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
13 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम 2027 की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से परीक्षा शुरू
1 day agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
1 day ago10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट जारी, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
1 day agoCA फाउंडेशन सितंबर परीक्षा का रिजल्ट घोषित, कंसिका और महक बनीं टॉपर
1 day agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
1 day agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
2 days agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
3 days agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
3 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines