Niharika Gupta
Read More
---विज्ञापन---
NEET SS Counselling 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) 22 नवंबर से सुपर-स्पेशलिटी (NEET SS) काउंसलिंग 2022 राउंड वन रजिस्ट्रेशन के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट शुरू करेगी। राउंड एक और दो के लिए नीट एसएस 2022 काउंसलिंग शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट- mcc.nic.in पर उपलब्ध है। NEET SS काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 22 नवंबर से शुरू होगी और 18 दिसंबर 2022 को समाप्त होगी।
अभी पढ़ें – JEE Main 2023: जेईई मेन शेड्यूल को लेकर सोशल मीडिया पर फेक नोटिस वायरल, NTA ने दी ये सफाई
एमसीसी के शेड्यूल अनुसार, राउंड वन पेमेंट की सुविधा 22 से 28 नवंबर तक उपलब्ध होगी। चॉइस फिलिंग विंडो 25 से 28 नवंबर तक सक्रिय होगी, और च्वाइस लॉकिंग सुविधा 28 नवंबर (रात 11:55 बजे) तक उपलब्ध होगी। नीट एसएस सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया 29 नवंबर से 30 नवंबर तक होगी और रिजल्ट 1 दिसंबर 2022 को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को अलॉटेड कॉलेज में 2 से 7 दिसंबर, 2022 तक रिपोर्ट करना होगा।
नीट एसएस राउंड टू रजिस्ट्रेशन 9 दिसंबर से 14 दिसंबर, 2022 तक होगा। सीट अलॉटमेंट 15 से 16 दिसंबर तक होगा, परिणाम 17 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। चयनित उम्मीदवार 24 दिसंबर 2022 तक अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्ट कर सकते हैं।
भारत भर के 156 संस्थानों में डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन (DM) और मास्टर ऑफ चिरुर्गी (MCh) सीटों पर प्रवेश के लिए NEET SS 2022 काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। उम्मीदवार नीट एसएस 2022 काउंसलिंग शेड्यूल mcc.nic.in पर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – ISOMES पहुंचे मशहूर जादूगर सुशील जायसवाल, बेहतरीन मैजिक ट्रिक्स से सभी को किया मंत्रमुग्ध
NEET सुपर स्पेशियलिटी 2022 परीक्षा 1 और 2 सितंबर को विभिन्न समूहों के लिए आयोजित की गई थी और परिणाम 15 सितंबर को जारी किया गया था। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को ही NEET SS 2022 काउंसलिंग प्रक्रिया में बुलाया जाएगा।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।