UP NEET UG 2022 Counselling: राउंड 2 रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट आज, इन स्टेप्स को करें फॉलो
Edited By Niharika Gupta

up neet ug counselling 2022
Edited By Niharika Gupta

up neet ug counselling 2022
UP NEET UG 2022 Counselling: उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक (UP NEET UG 2022) राउंड 2 की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि आज, 16 नवंबर है। यूजी मेडिकल कोर्सेज – एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – upneet.gov.in पर काउंसलिंग के दूसरे दौर के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
बता दें 85 प्रतिशत राज्य कोटे की सीटों के तहत NEET काउंसलिंग संबंधित राज्य अधिकारियों द्वारा आयोजित की जाती है। लगभग 32 मेडिकल और 23 डेंटल कॉलेज राज्य कोटे के तहत सीटों की पेशकश कर रहे हैं। इससे पहले, यूपी नीट 2022 यूजी राउंड -2 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 14 नवंबर थी।
NEET UG राउंड -2 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए, उम्मीदवारों को upneet.gov.in वेबसाइट पर अपने रोल नंबर और NEET एप्लिकेशन नंबर के साथ लॉग इन करना होगा। यूपी नीट यूजी 2022 मेडिकल उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा, रजिस्ट्रेशन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा और सुरक्षा राशि का भुगतान करना होगा।
अभी पढ़ें – JEE Main 2023: जेईई मेन शेड्यूल को लेकर सोशल मीडिया पर फेक नोटिस वायरल, NTA ने दी ये सफाई
राउंड -2 यूपी एनईईटी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन समाप्त होने के बाद, प्रशासन निकाय मेरिट लिस्ट जारी करेगा और उम्मीदवारों को विकल्प भरना होगा, सीटों को स्वीकार करना होगा और निर्धारित तिथि के भीतर अलॉटेड कॉलेजों को रिपोर्ट करना होगा।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: