UP BTech Counselling 2023: यूपी बीटेक काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, इस दौरान इन डाक्यूमेंट्स का होना जरूरी
Edited By Niharika Gupta

UP BTech Counselling 2023
Edited By Niharika Gupta

UP BTech Counselling 2023
UP BTech Counselling 2023: उत्तर प्रदेश टेक्निकल एडमिशन काउंसलिंग (UPTAC) ने आज, 24 जुलाई को यूपी बीटेक काउंसलिंग 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। जो उम्मीदवार अंडर ग्रेजुएशन (UG) और पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) कोर्सेज में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट uptac.admissions.ac.in के माध्यम से 5 अगस्त (दोपहर 3 बजे) तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
शेड्यूल के मुताबिक काउंसलिंग प्रक्रिया 7 राउंड में चलेगी। पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन 24 जुलाई से 5 अगस्त दोपहर 3 बजे तक शुरू होगा। वहीं, राउंड 2 के लिए काउंसलिंग 17 अगस्त को शुरू होगी। जबकि 27 अगस्त को राउंड 3 और 29 अगस्त को राउंड 4 होगा। राउंड 5 कोर्सेज की आंतरिक स्लाइडिंग के लिए होगा, जबकि अंतिम दो राउंड सभी सरकारी संस्थानों के लिए विशेष राउंड होंगे। संबंधित कॉलेजों की फीस आदि की डिटेल्स अभ्यर्थी काउंसलिंग शुरू होने के बाद चेक कर सकेंगे।
जो उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन पूरा कर लेंगे, उन्हें 25 जुलाई से 6 अगस्त, 2023 के बीच डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन प्रोसेस के लिए उपस्थित होना होगा। राउंड 1 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए प्रश्नों का उत्तर 25 जुलाई से 7 अगस्त के बीच आयोजित किया जाएगा। आवेदकों को 10 अगस्त से 13 अगस्त, 2023 तक विकल्प भरने और अपनी प्राथमिकताएं लॉक करने की अनुमति दी जाएगी।
यूपी बीटेक काउंसलिंग 2023 के लिए राउंड 1 अलॉटमेंट परिणाम 14 अगस्त, 2023 को घोषित किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को काउंसलिंग के पहले दौर में सीट अलॉट की जाएगी, उन्हें 16 अगस्त (रात 11:59 बजे) को या उससे पहले 20,000 रुपये या 12,000 रुपये का भुगतान करके अपनी सीटों की पुष्टि करनी होगी।
बता दें कि यह लिस्ट नेशनल इंस्टीट्यूशन ऑफ रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) द्वारा जारी की गई है। NIRF हर साल अगल-अलग कैटेगरी में देश के बेस्ट कॉलेजों की लिस्ट जारी करता है एनआईआरएफ रैंकिंग 2023 लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट यानी nirfindia.org पर उपलब्ध है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: