यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं-12वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानें कैसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का मूल्यूांकन कर रहा है। बोर्ड 2 अप्रैल तक कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का मूल्यांकन पूरा कर लेगा। ऐसे में उम्मीद है कि बोर्ड जल्द ही परीक्षा के नतीजे घोषित कर दे। इसलिए जिन छात्रों ने इस साल बोर्ड परीक्षा दी है, वे नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

UP Board
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं। अब बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन कर रहा है। यूपी बोर्ड की करीब 85 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है और इसके आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10वीं और 12वीं की कॉपियां 2 अप्रैल तक चेक हो जाएंगी और रिजल्ट 20 से 25 अप्रैल के बीच जारी होने की संभावना है। पिछले साल रिजल्ट 20 अप्रैल को जारी किए गए थे। हालांकि, यूपी बोर्ड की ओर से रिजल्ट की सही तारीख और समय की घोषणा अभी बाकी है।

Advertisment

इस साल करीब 54 लाख छात्रों ने दी बोर्ड परीक्षा
यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च को खत्म हुई थीं। इसके बाद 17 मार्च से कॉपियों की जांच का काम शुरू हुआ था। इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 54.37 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें 10वीं की परीक्षा के लिए 27.32 लाख और 12वीं की परीक्षा के लिए 27.05 लाख छात्र शामिल हैं।

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025: कैसे चेक करें स्कोरकार्ड?

स्टेप 1 – सबसे पहले छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना चाहिए।

विज्ञापन

स्टेप 2 – आपको होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3 – रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर जैसी जरूरी डिटेल्स दर्ज करनी होंगी।

विज्ञापन

स्टेप 4 – इसके बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

स्टेप 5 – छात्र प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

अब भी दे सकते हैं प्रैक्टिकल एग्जाम
यूपी बोर्ड ने 12वीं के उन छात्रों को एक और मौका दिया है, जो किसी कारणवश अपने प्रैक्टिकल से चूक गए थे। इन छात्रों के लिए 7 और 8 अप्रैल को प्रैक्टिकल आयोजित किए जाएंगे। अगर किसी छात्र का प्रैक्टिकल छूट गया है, तो उसका प्रैक्टिकल जिला शिक्षा निरीक्षक या क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा तय किए गए केंद्र पर आयोजित किया जाएगा।

पास होने के लिए इतने मार्क्स लाना अनिवार्य
यूपी कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए मिनिमम 33 प्रतिशत मार्क्स लाना अनिवार्य है। जो छात्र 33% मार्क्स हासिल नहीं कर पाते हैं, उन्हें कंपार्टमेंट की परीक्षा देनी होगी। कंपार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल रिजल्ट आने के बाद बताया जाएगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ