CBSE Class 12th Result 2026: कब आएगा 12वीं का रिजल्ट? जानें डेट, ऐसे चेक करें परिणाम

CBSE Class 12th Result 2026 Date: CBSE कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद अब सबकी नजरें 12वीं के परिणामों पर टिकी हुई है. छात्रों का सवाल है कि आखिर कब उनका रिजल्ट घोषित होगा और कैसे वह अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं. आइए जानते हैं आपके सभी सवालों का जवाब आसान शब्दों में.

CBSE Class 12 Result

CBSE 12वीं कक्षा का रिजल्ट कब आएगा?

विज्ञापन

CBSE 12th Class Result Updates: 15 अप्रैल को CBSE ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया था, जिसके बाद अब 12वीं के छात्रों की उत्सुकता और बढ़ गई है कि कब उनका रिजल्ट जारी होगा. जैसे ही 10वीं का रिजल्ट सामने आया, वैसे ही लाखों छात्र अपने 12वीं के नतीजों का इंतजार करने लगे हैं. हर साल की तरह इस बार भी छात्र और अभिभावक लगातार अपडेट्स पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि रिजल्ट आते ही तुरंत जानकारी मिल सके. आइए जानते हैं आखिर कब तक आ सकता है CBSE 12th का रिजल्ट और कैसे आप चेक कर सकते हैं आसानी से?

यह भी पढ़ें: गर्मियों में धूप में बाइक खड़ी करना बर्बाद कर सकती जिंदगी; पापा बनने का सपना रह जाएगा

विज्ञापन

पिछले ट्रेंड्स से समझें कब आ सकता है 12वीं का रिजल्ट CBSE Class 12th Result Announcement Date

CBSE ने अभी तक कक्षा 12वीं के रिजल्ट की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन अगर पिछले सालों के पैटर्न को देखा जाए तो स्थिति काफी हद तक साफ हो जाती है. यानी कि आमतौर पर बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी करने के कुछ दिनों के अंदर बोर्ड 12वीं के परिणाम भी घोषित कर देता है. पिछले साल 12वीं का रिजल्ट मई के मध्य में जारी किया गया था, इसलिए इस बार भी यही अनुमान लगाया जा रहा है कि मई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में रिजल्ट घोषित हो सकता है. इसलिए अगर आपने भी इस बार 12वीं का एग्जाम दिया है, तो तैयार रहे क्योंकि कुछ ही दिनों में आपका भी रिजल्ट जारी हो जाएगा.

ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट आसानी से How To Check CBSE Class 12th Result 2026 Online

  • आज के डिजिटल दौर में CBSE ने रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया को काफी आसान बना दिया है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट https://results.cbse.nic.in/ पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं, जहां उन्हें सिर्फ अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड ID और जन्मतिथि भरनी होती है, जिसके बाद आपका पूरा रिजल्ट सामने आ जाएगा,
  • इसके अलावा, बोर्ड ने छात्रों को वेबसाइट डाउन होने पर भी किसी तरह की असुविधा न हो और वह आराम से अपना रिजल्ट देख सके, इसके लिए DigiLocker और UMANG ऐप जैसे प्लेटफॉर्म पर भी मार्कशीट उपलब्ध कराई जाने लगी हैं. यहां छात्रों को बार-बार वेबसाइट खुलने का इंतजार नहीं करना पड़ता.
  • DigiLocker और UMANG ऐप में जाकर आपको CBSE 12वीं कक्षा रिजल्ट से जुड़ा एक पेज दिख जाएगा, उसपर क्लिक कर आप सीधा रिजल्ट वाले पेज पर चले जाएंगे, जहां आपको सिर्फ अपना रोल नंबर, जन्म की तारीख भरनी होगी, जिसके बाद महज 2 सेकेंड में आपका रिजल्ट सामने आ जाएगा.

रिजल्ट के बाद आगे की राह कैसे तय करें? 12th Ke Baad Kya Karein

विज्ञापन

रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्रों के सामने कई महत्वपूर्ण फैसले लेने की जिम्मेदारी होती है. कुछ छात्र कॉलेज में एडमिशन की तैयारी करते हैं, तो कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं की ओर बढ़ते हैं. ऐसे में सही दिशा चुनना बहुत जरूरी होता है, ताकि भविष्य उज्ज्वल हो. हालांकि, अगर किसी छात्र को अपने अंकों से संतुष्टि नहीं होती है, तो वह री-चेकिंग या री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकता है. सबसे जरूरी बात यह है कि छात्र बिना किसी दबाव के, शांत दिमाग से अपने भविष्य की योजना बनाएं और अपने लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ