12वीं के बाद बिना NEET करें ये टॉप 5 मेडिकल कोर्स, लाखों में होती है कमाई

Without NEET Highest Paying Medical Courses: नीट की परीक्षा दिए बिना भी मेडिकल के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना अब पूरा हो सकता है. जानिए उन टॉप कोर्सेज के बारे में जो आपको देंगे शानदार भविष्य और मोटी सैलरी.

Without NEET Highest Paying Medical Courses (1)
1 / 6

अगर आप डॉक्टर बनने का सपना देखते हैं लेकिन नीट की कठिन परीक्षा से डर लगता है तो अब चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. मेडिकल फील्ड में कई ऐसे शानदार करियर विकल्प मौजूद हैं जहां बिना नीट दिए भी आप सम्मान और पैसा दोनों कमा सकते हैं.

विज्ञापन

ऑक्युपेशनल थेरेपी क्या होती है?

ऑक्युपेशनल थेरेपी क्या होती है?2 / 6

यह कोर्स उन छात्रों के लिए है जो शारीरिक या मानसिक रूप से अक्षम लोगों को सामान्य जीवन जीने में मदद करना चाहते हैं. ऑक्युपेशनल थेरेपिस्ट की डिमांड आजकल बड़े शहरों में बहुत ज्यादा बढ़ गई है जहाँ कमाई के साथ दुआएं भी मिलती हैं.

विज्ञापन

क्या है स्पीच थेरेपी का कमाल?

क्या है स्पीच थेरेपी का कमाल?3 / 6

बोलने में दिक्कत या हकलाने जैसी समस्याओं को दूर करने वाले स्पीच थेरेपिस्ट की दुनिया भर में भारी कमी है. बैचलर ऑफ ऑडियोलॉजी एंड स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी ऐसा कोर्स है जो आपको कम समय में एक सफल मेडिकल प्रोफेशनल बना सकता है.

न्यूट्रिशन में कैसे बनाएं पहचान?

न्यूट्रिशन में कैसे बनाएं पहचान?4 / 6

आजकल फिट रहने के बढ़ते क्रेज के कारण डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट की मांग घर-घर में होने लगी है. इस फील्ड में ग्रेजुएशन करके आप बड़े जिम और स्पोर्ट्स क्लब के साथ जुड़ सकते हैं जहाँ कमाई के रास्ते हमेशा खुले रहते हैं.

विज्ञापन

क्या है बायोमेडिकल साइंस?

क्या है बायोमेडिकल साइंस?5 / 6

अगर आप रिसर्च और नई दवाइयों की खोज में दिलचस्पी रखते हैं तो बायोमेडिकल साइंस आपके लिए सबसे सटीक चुनाव है. इस कोर्स को करने के बाद आप बड़ी रिसर्च लैब में वैज्ञानिक के तौर पर काम कर सकते हैं जहाँ वेतन बहुत ही आकर्षक होता है.

वेटेरिनरी में कैसे बढ़ें आगे?

वेटेरिनरी में कैसे बढ़ें आगे?6 / 6

पशुओं के डॉक्टर बनने के लिए कुछ राज्यों में बिना नीट के भी प्रवेश मिलता है जहां आप बेजुबानों का इलाज कर सकते हैं. डेयरी फार्म और सरकारी पशु चिकित्सा केंद्रों में इन विशेषज्ञों की हमेशा जरूरत रहती है जिससे करियर एकदम सुरक्षित रहता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन