UGC NET Result 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाने वाली यूजीसी नेट परीक्षा 2023 में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। इसके बाद एजेंसी द्वारा फाइनल आंसर-की और इसका रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
UGC NET Result 2023: कब जारी होंगे नतीजे?
यूजीसी नेट रिजल्ट (UGC NET June Result 2023) की बात करें तो एनटीए इस परीक्षा के नतीजे अगस्त में जारी कर सकता है। हालांकि, रिजल्ट की सटीक तारीख और समय की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है। इस परीक्षा में जिन भी छात्रों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र जारी होने के बाद नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इसे एक क्लिक में देख सकते हैं।
UGC NET Result 2023: यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट ऐसे करें चेक
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
– उसके बाद नए पेज पर यूजीसी नेट रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
– एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
– यूजीसी नेट रिजल्ट 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
UGC NET Result 2023: यूजीसी नेट रिजल्ट डायरेक्ट लिंक (जारी होने के बाद)
यूजीसी नेट आंसर-की 6 जुलाई, 2023 को जारी की गई थी। यूजीसी नेट जून 2023 6,39,069 उम्मीदवारों के लिए देश भर के 181 शहरों में 18 शिफ्टों में 09 दिनों तक दो चरणों में आयोजित किया गया था। पहला चरण 13 जून से 17 जून 2023 तक आयोजित किया गया था, दूसरा चरण 19 जून से 22 जून 2023 तक आयोजित किया गया था।
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
2 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
3 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
5 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
6 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
8 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
8 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
8 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines