UGC NET Phase 2 Admit Card 2023: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) 28 फरवरी 2023 से UGC NET दिसंबर 2022 चरण 2 के लिए परीक्षा आयोजित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। जिन उम्मीदवारों ने UGC NET Dec 2022 चरण 2 के लिए आवेदन किया था, वे NTA की आधिकारिक वेबसाइट- ugcnet.nta.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
आज किसी वक्त जारी हो सकता है एडमिट कार्ड
यूजीसी नेट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/पर जारी कर दिए जाएंगे। संभावना जताई जा रही है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी किसी भी वक्त परीक्षा के लिए हॉल टिकट पोर्टल पर रिलीज कर देगा। अभ्यर्थी नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक या फिर स्टेप्स को फॉलो करके एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे।
इस दिन होगी परीक्षा
UGC NET दिसंबर 2022 का आयोजन 28 फरवरी से 2 मार्च 2023 तक 5 विषयों के लिए देश भर के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। इसके अनुसार, पहली शिफ्ट में सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर 03:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक होगी।
UGC NET Admit Card 2023: डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
- सबसे पहले उम्मीदवारों को UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा।
- अब UGC NET दिसंबर 2022 फेज II के लिए ‘रिलीज ऑफ एडमिट कार्ड’ पर क्लिक करें।
- अब उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या, और जन्म तिथि का उपयोग कर सकते हैं।
- अब एनटीए यूजीसी नेट दिसंबर चरण 2 प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
- अब एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट ले लें।
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद ध्यान रखें ये चीजें
UGC NET चरण 2 2022 में उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन पहचान प्रमाण के साथ एक प्रवेश पत्र ले जाना आवश्यक है। बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे प्रवेश पत्र में उल्लिखित निर्देशों का पालन करें।
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
20 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
22 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
5 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
6 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
6 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
7 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
7 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
9 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
11 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines