UGC NET जून 2026 की दोबारा आयोजित हुई (Re-Exam) परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अंग्रेजी (English), कॉमर्स (Commerce) और समाजशास्त्र (Sociology) विषय का री-एग्जाम रिजल्ट और स्कोरकार्ड जारी कर दिया है.
परीक्षार्थी अपना रिजल्ट और फाइनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.
क्यों दोबारा करानी पड़ी थी अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की परीक्षा?
मूल परीक्षा के दौरान NTA को प्रश्न पत्रों में गड़बड़ी से जुड़ी कई शिकायतें मिली थीं. जब NTA की कमेटी ने जांच की, तो कॉपियों में भारी गलतियां पाई गईं.
यह भी पढ़ें : NTA Exam Calendar: जेईई मेन, यूजीसी नेट और CUET PG की तारीखें घोषित; यहां देखें पूरा शेड्यूल
प्रश्नों में तथ्यात्मक और टाइपिंग की गलतियां, अनुवाद (Translation) की गड़बड़ी, किताबों के गलत नाम, व्याकरण की कमियां और सवाल बार-बार दोहराए गए थे. गलतियां इतनी ज्यादा थीं कि सिर्फ सवालों को हटाना काफी नहीं था, इसलिए बोर्ड ने 9 और 10 सितंबर को इन तीनों विषयों का दोबारा पेपर कराने का फैसला लिया था.
रिजल्ट से जुड़े जरूरी आंकड़े
NTA की रिपोर्ट के मुताबिक, इन तीनों विषयों के री-एग्जाम के लिए देश भर के 272 शहरों में 454 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे:
कुल रजिस्टर्ड छात्र: 1,96,491
परीक्षा में शामिल छात्र: 1,20,355
JRF के लिए क्वालिफाई छात्र: 824
असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए पात्र: 11,610
केवल पीएचडी (PhD Only) कैटेगरी: 23,154
UGC NET Re-Exam Scorecard कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर Candidate Activity वाले सेक्शन में जाएं.
- UGC-NET June 2026 Score Card (Re-Exam) वाले लिंक पर क्लिक करें.
- अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि (Login Credentials) दर्ज करें.
- सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
- अपने नंबर और पास/फेल का स्टेटस चेक करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें.
स्कोरकार्ड पर ये जरूर चेक करें: अपना नाम, रोल नंबर, कुल अंक, कैटेगरी और आप JRF, असिस्टेंट प्रोफेसर या PhD में से किस कैटेगरी के लिए क्वालिफाई हुए हैं, इसे अच्छी तरह वेरीफाई कर लें.
इस डायरेक्ट लिंंक पर क्लिक करके रिजल्ट चेक करें.
संबंधित खबरें
NEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
2 days agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
2 days ago5 फरवरी से शुरू होंगे UP Board एग्जाम, देखें टाइमटेबल
2 days agoअमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
7 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
7 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
7 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
9 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
12 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
12 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines